India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच के बाद आर अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। अश्विन की जगह मुंबई के उभरते हुए खिलाड़ी तनुष कोटियान जगह लेने के लिए तैयार हैं। ऑलराउंडर तनुष कोटियान बॉक्सिंग डे क्रिकेट से पहले टीम इंडिया से जुड़ने के लिए तैयार हैं। वह मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। कोटियान का शुमार एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर किया जाता है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया था।
विजय हजारे ट्रॉफी में ले रहे हैं हिस्सा
कोटियान फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से भाग ले रहे हैं। वह अभी अहमदाबाद में हैं। हालांकि वह मुंबई आएंगे और यहां से मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे। हाल ही में कोटियान ने इंडिया A के लिए ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। वह पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में ही थे। ऐसे में उन्हें वीजा समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ऐसा रहा है करियर
कोटियान ने अब तक खेले गए 33 प्रथम श्रेणी मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 101 विकेट लेने के साथ 41.21 की औसत के साथ 1525 रनों को अपने नाम किया है। प्रथम श्रेणी मैच में इस खिलाड़ी ने 2 शतक अपने नाम किए हैं।
वहीं लिस्ट A मैच में उन्होंने 20 मैच में 20 विकेट और 90 रन बनाए हैं। वहीं 33 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 33 विकेट लेने के अलावा 87 रन भी बनाए हैं।
26 दिसंबर से चौथा टेस्ट मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच से पहले कोटियान भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। आखिरी पांच मैच में कोटियान ने 3 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
32 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines