T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। विश्व कप में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। T20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन यूएस और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में किया जा रहा है। वहीं इस बीच खबर यह भी मिल रही है कि टी20 विश्व कप में कई टीमों को अपने अभियान की शुरुआत में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय टीम और श्रीलंका टीम पहले ही इसको लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुकी थी। अब न्यूजीलैंड के हेड कोच को भी एक बात की चिंता खाए जा रही है। हेड कोच ने बताया कि उनके खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चलिए जानते हैं हेड कोच को क्या चिंता सता रही है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जिस मैदान पर बाउंड्री के लिए तरसे SL-SA, भारत के यहां 3 मुकाबले
आधी-आधी रात क्यों जग रहे खिलाड़ी
न्यूजीलैंड अपना पहला मैच 8 जून को अफगानिस्तान के साथ खेलेगा। न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप अभियान की शुरुआत करने से पहले ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कीवी टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने बताया कि उनके खिलाड़ियों को इस नई जगह पर तालमेल बिठाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां की टाइम इन खिलाड़ियों के अनुकूल नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी आ रही है। जिससे खिलाड़ियों की नींद में खलल पड़ रही है। हमारे खिलाड़ियों को इस अलग टाइम जोन के कारण आधी-आधी रात तक जगना पड़ रहा है। हालांकि टीम के कोच ने यह आश्वासन दिया है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC में श्रीलंका के साथ हो रहा भेदभाव? दिग्गज खिलाड़ी ने ICC पर लगाया बड़ा आरोप!
गुयाना में बारिश ने भी किया परेशान
न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के गुयाना में पहला मुकाबला खेलने वाली है। कीवी टीम को यहां बारिश का भी सामना करना पड़ रहा है, जिससे प्रैक्टिस करने में काफी दिक्कत हुई। बारिश की वजह से टीम को अभ्यास के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। टीम की सबसे मजबूत कड़ी यह है कि टीम के सभी 15 खिलाड़ी पूरी तरह से फिट है। इसमें आक्रामक बल्लेबाज फिन एलन की वापसी भी हो चुकी है। टीम अपने आगामी मुकाबले को लेकर तैयारियों में जुट गई है। न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला 8 जून को अफगानिस्तान से होगा, वहीं फिर 13 जून को वेस्टइंडीज से, 15 जून को युगांडा से और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी से होगा।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines