T20 World Cup 2026: बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर आईसीसी फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में लगी हुई है. टूर्नामेंट को शुरू होने में अब 20 दिनों का ही समय बचा हुआ है. ऐसे समय में खबरें आ रही थी कि भारत सरकार पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भारत का वीजा नहीं दे रही है. इसको लेकर अब एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई है. पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को अब आईसीसी से बड़ी मदद मिल रही है.
पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को मिली आईसीसी से मदद
यूएसए टीम के अली खान पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत का वीजा नहीं मिलने को लेकर हिंट दिया था. जिसके बाद से ही खबरें चलने लगीं कि 8 टीमें फिलहाल बीसीसीआई से खुश नहीं है. दरअसल लगभग 8 टीमों में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में उन्हें वीजा मिलने में दिक्कत हो रही थी. पीटीआई की न्यूज के अनुसार अब इंग्लैंड के रेहान अहमद, आदिल रशीद और साकिब महमूद को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का वीजा मिल गया है. आईसीसी कुल 42 पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को वीजा दिलाने का प्रयास कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक बाकियों को भी जल्द ही वीजा मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: एक फैसला जो बन गया आयुष बदोनी के लिए वरदान, इस वजह से खुल गए टीम इंडिया के दरवाजे
यूएसए और यूएई की टीम हुई सबसे ज्यादा परेशान
बता दें कि सबसे ज्यादा परेशान यूएसए और यूएई की टीम नजर आ रही थी. दरअसल यूएसए की टीम में 4 से 5 पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. यूएई की टीम में कुल 7 ऐसे खिलाड़ी खेल सकते हैं. ऐसे में ये टीमें वीजा को लेकर परेशान नजर आ रही थीं. इस खबर से बाकी टीमों को भी आराम मिलेगा. दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार खराब होते रिश्तों के कारण ही सरकार पाक मूल के खिलाड़ियों को वीजा देने में समय लगाती है. ऐसा पहले भी कुछ सीरीज में देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इन 3 खिलाड़ियों के बिना नागपुर पहुंची टीम इंडिया, इस दिन से शुरू होगी सीरीज
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines