T20 World Cup 2024 WI vs UGA: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रोमांच बढ़ता जा रहा है। मुख्य टीमों के अलावा छोटी टीमें भी सुपर-8 में जाने को लेकर संघर्ष कर रही हैं। इसी बीच 9 जून को खेले गए वेस्टइंडीज और युगांडा के मुकाबले में एक गेंदबाज ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इस स्पिन गेंदबाज ने मैच में 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 134 रन से जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई है। ये वेस्टइंडीज की टी20 क्रिकेट में अबतक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी जीत 2014 में हुई थी। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 84 रन से हराया था। टीम को टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दिलाने वाला ये गेंदबाज कौन है? आइये हम आपको बताते हैं।
कौन है ये गेंदबाज
वेस्टइंडीज के इस दिग्गज गेंदबाज का नाम अकील होसैन है। इस गेंदबाज ने अबतक 52 टी20 मैच खेले हैं। इसमें 7.5 की इकोनॉमी के साथ इस गेंदबाज ने 45 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही 119.59 की स्ट्राइक रेट से 177 रन भी बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- युगांडा ने बनाया T20 WC इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, वेस्टइंडीज को मिली एकतरफा जीत
कैसा किया प्रदर्शन
अकील होसैन ने युगांडा के खिलाफ 4 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा के लिए अकील होसैन काल बनकर सामने आए। अकील ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर युगांडा को पहला झटका दे दिया। इसके बाद मैच के तीसरे व पांचवे ओवर में अकील ने 1-1 विकेट और हासिल कर युगांडा को चारों खाने चित कर दिया। पांच ओवर में युगांडा की आधी टीम महज 21 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद अकील ने पारी के सातवें ओवर में अपने स्पेल का आखिरी ओवर डाला और युगांडा के दो खिलाड़ियों का विकेट और हासिल कर इतिहास रच दिया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जियो सिनेमा पर नहीं आएगा IND-PAK मैच, जानें कहां Free में देख सकते हैं Live
वेस्टइंडीज के बने पहले गेंदबाज
अकील होसैन टी20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले सैमुएल बद्री के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। सैमुएल ने 2014 के वर्ल्ड कप में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- AUS की जीत से सुलझी सुपर-8 की गुत्थी, इन 6 टीमों की क्वालिफिकेशन लगभग तय!
युगांडा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
क्वालीफायर मुकाबलों में संघर्ष करके टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहुंचने वाली युगांडा क्रिकेट टीम के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। युगांडा ने टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सबसे कम स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम है। 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 39 रन के स्कोर पर ढेर किया था।
आईपीएल भी खेल चुके हैं अकील
वेस्टइंडीज के गेंदबाज अकील होसैन इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं। 2023 की नीलामी में हैदराबाद की टीम ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। हालांकि उन्हें सिर्फ 1 ही मैच में मौका दिया गया। इस मैच में अकील ने 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। वहीं, बल्लेबाजी के दौरान इन्होंने 16 रन का स्कोर भी बनाया था।
ये भी पढ़ें:- PAK के खिलाफ कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जवाब
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
10 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines