हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2024: विराट कोहली अभी भी क्यों हैं पहली पसंद, किंग के आंकड़े दे रहे गवाही

Virat Kohli T20 World Cup 2024: विराट कोहली 2012, 2014, 2016 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर रह चुके हैं। फिर भी उनकी जगह पर खतरा बताया जा रहा है। अभी यह तय नहीं है कि दिग्गज खिलाड़ी आगामी सीजन में खेलेंगे या नहीं, मगर उनके आंकड़े बताते हैं कि उनको बाहर करना आसान नहीं है।

विज्ञापन
Virat Kohli T20 World Cup Full Records

Virat Kohli T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में इसी साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली के खेलने पर संकट मंडरा रहा है। कोहली को लेकर मंगलवार को जब ये खबरें आईं कि सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से ड्रॉप करने पर विचार कर रहे हैं तो क्रिकेट फैंस को ये बातें पच नहीं पाईं। मैनेजमेंट और चयनकर्ता भले कोहली को बाहर रखने की कोई वजह बताएं, लेकिन सच्चाई ये है कि विराट कोहली इस टूर्नामेंट के परफेक्ट खिलाड़ी हैं। इस बात के गवाह उनके आंकड़े हैं। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं ये आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में विराट कोहली के पिछले आंकड़े क्या कह रहे हैं?

टूर्नामेंट में रहा है दमदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप के पिछले सीजनों में किंग कोहली के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उनके जैसा दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया जा सकता। साल 2022 में इंग्लैंड में हुए टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली को भारतीय टीम में रखने को लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं। उन्हें टीम में शामिल किया गया और इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में कोहली ने बेहतरीन पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली ने 53 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौके की मदद से नाबाद 82 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी और आलोचकों को जवाब दिया था। इस टूर्नामेंट में किंग कोहली ने यह साबित किया था कि वह इस फॉर्मेट के शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने उस टूर्नामेंट में कुल 6 मैचों में 4 अर्धशतक की मदद से कुल 296 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर भी थे।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में किंग कोहली के आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के आंकड़े काफी शानदार हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 27 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 81.5 की औसत से 1141 रन बनाए हैं। वह इस मेगा इवेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नाम आता है। श्रीलंकाई दिग्गज के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 1016 रन दर्ज है।

सर्वाधिक फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम सर्वाधिक अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह टी20 वर्ल्ड कप में कुल 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (9 फिफ्टी) का नाम आता है। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में 2 बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे हैं, जो सर्वाधिक है। ये कारनामा विराट कोहली ने साल 2014 और 2016 में किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2024: अंग्रेजों का धोखा जारी! इंग्लैंड के 4 खिलाड़ियों ने आईपीएल फ्रेंचाइजी का डुबाया पैसा

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: 3 ऑलराउंडर, 3 ओपनर, 2 विकेटकीपर, क्या ऐसा हो सकता है स्क्वाड? देखें Probable 15

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola