T20 World Cup 2024 Team India Playing 11: भारत और आयरलैंड के बीच 5 जून को नासाउ स्टेडियम पर खेला जाएगा। जिसको लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज ने अपनी बेस्ट प्लेइंग को चुना है। जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को भी बदल दिया है तो वहीं एक खिलाड़ी के बल्लेबाजी ऑर्डर में बदलाव कर दिया है। इसके अलावा पूर्व दिग्गज ने कई स्टार खिलाड़ियों का भी पत्ता काट दिया है।
ये चुनी सलामी जोड़ी
टीम इंडिया की सलामी जोड़ी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं हो रही है। जिस पर पूर्व क्रिकेटर्स की भी अलग-अलग राय है। वहीं अब आयरलैंड के साथ होने वाले मैच को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। जिसमें उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के लिए ओपनिंग किसकी करनी चाहिए तो वहीं तीसरे नंबर पर किसको बल्लेबाजी करानी चाहिए। गावस्कर के अनुसार आयरलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करानी चाहिए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या IND-IRE मैच में होगी बारिश, मौसम विभाग की आई फाइनल रिपोर्ट
वार्मअप मैच में दिखी थी नई ओपनिंग जोड़ी
टीम इंडिया ने 1 जून को अपना एकमात्र वार्मअप मुकाबला बांग्लादेश के साथ खेला था। इस मैच को टीम इंडिया ने जीत लिया था। वहीं मैच में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसावल नहीं खेले थे। इसके अलावा विराट कोहली भी बाहर थे। जिसके चलते रोहित शर्मा और संजू सैमसन को ओपनिंग करते हुए देखा गया था। हालांकि संजू ने खराब प्रदर्शन से टीम और फैंस को निराश किया था।
सुनील गावस्कर ने चुनी टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुसदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
इन खिलाड़ियों का काटा पत्ता
1. युजवेंद्र चहल
2. अक्षर पटेल
3. संजू सैमसन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ये 2 टीमें जीत सकती हैं विश्व कप ट्रॉफी, पूर्व दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: आयरलैंड के खिलाफ इस मैच विनर खिलाड़ी का पत्ता कटना लगभग तय
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
46 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines