T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच अब टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। फैंस की नजरें विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का ऐलान करने की तैयारी कर ली है। भारतीय क्रिकेट फैंस का अब इंतजार खत्म होने वाला है।
फिलहाल सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं। विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत भी खुल सकती है, क्योंकि आईपीएल 2024 में युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से बीसीसीआई सेलेक्टर्स को काफी इंप्रेस किया है।
इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान!
टी20 विश्व कप 2024 के लिए सभी देश अपनी-अपनी टीम की घोषणा 1 मई तक कर सकते हैं। वहीं अब बीसीसीआई भी टीम इंडिया का ऐलान करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के ऐलान को लेकर बीसीसीआई 27 या 28 अप्रैल को एक बैठक करने वाली है। इस बैठक दिल्ली में हो सकती है क्योंकि इस दौरान मुंबई इंडियंस का मैच भी दिल्ली में ही होगा। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली में ही मौजूद होंगे।
हार्दिक के नाम पर सबसे ज्यादा फोकस
आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप 2024 के लिए बीसीसीआई सेलेक्टर्स मौका दे सकते हैं। वहीं इस बार हार्दिक पांड्या के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा होने वाली है। हार्दिक का हालिया फॉर्म कुछ अच्छा नहीं है। खासकर गेंदबाजी में हार्दिक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हार्दिक न तो विकेट रोक पा रहे हैं और न ही ज्यादा रन बचा पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘तुम मुझको कब तक रोकोगे…’ आशुतोष ने किया अनोखा पोस्ट, क्या है इसके मायने
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: बाकी का तो छोड़िए… RCB राजस्थान की भी खा सकता है जगह! जानें पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें:- रोहित और बुमराह ने ‘Impact Player’ वाले नियम पर उठाए थे सवाल, अब BCCI ने कर दिया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
12 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
46 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines