T20 World Cup 2024: सुपर 8 में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है। टीम इंडिया की कोशिश इस मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचने की होगी। जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच करो या मरो जैसा हो गया है। अगर वो इस मैच में हार जाते हैं तो उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के पास अपना पुराना हिसाब भी बराबर करने का मौका है।
ऑस्ट्रेलिया के साथ है पुराना हिसाब
टीम इंडिया को 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारत का 2011 के बाद वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था। ऐसे में अब टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौका है। अगर भारत इस मैच में जीत जाता है तो ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना का सपना टूट जाएग।
एक और हार का बदला लेने का मौका
अगर टीम इंडिया आज के मैच में जीत हासिल कर लेती है तो टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने भारत को 2022 के टी 20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था। ऐसे में भारत के पास इंग्लैंड से भी इस हार का बदला लेने का मौका होगा। इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भी टीम इंडिया के फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए थे।
हार के बाद बढ़ जाएगी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें
अगर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है तो उनके लिए टूर्नामेंट में आगे जाना मुश्किल होगा। उसके लिए ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच पर निर्भर करना होगा। अगर अफगानिस्तान को जीत मिल जाती है तो ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सूद समेत बदला लेगा भारत? देखें समीकरण
ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों हारे तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? समझें समीकरण
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग-11 में क्या होगा बदलाव? कैसे हैं दोनों टीमों के रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
5 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
58 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines