T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ये मैच वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में स्थित केंसिंग्टन ओवल मैदान पर 20 जून को खेला जाएगा। ये मैदान भारतीय टीम के लिए अनलकी रहा है। भारत ने इस मैदान पर कोई भी टी20 या टेस्ट मैच नहीं जीता है। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक सभी मैच अमेरिका में खेले थे। अब टूर्नामेंट के अगले चरण यानी कि सुपर-8 में भारत को 3 मैच खेलने हैं। ये सभी मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। भारत के मैच से पहले हम ये जान लेते हैं कि आखिर अब तक इस मैदान पर किस तरह के मैच खेले गए हैं। कितने रन इन मैचों में बने हैं। मैच में बल्लेबाजों को मदद मिली है या फिर गेंदबाजों को?
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर ही नहीं इस दिग्गज का भी बीसीसीआई ने लिया इंटरव्यू, रह चुका है इंडियन विमेंस टीम का कोच
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज पहुंचकर शर्टलेस हुए Virat Kohli, फैंस का देखें रिएक्शन
लो स्कोरिंग रहा पहला मैच
ओवल मैदान पर इस वर्ल्ड कप का पहला मैच 3 जून को खेला गया था। ये मैच नामीबिया और ओमान के बीच खेला गया। इस मैच में नामीबिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन का स्कोर बनाया था। पिच के लिहाज से इस लक्ष्य को छोटा समझा जा रहा था, लेकिन ओमान की टीम इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 109 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। मैच टाई होने पर दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया। जिसमें नामीबिया ने 11 रन से जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: सुपर-8 में भारतीय टीम पर मंडराया खतरा, बेहद बुरा है इतिहास
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
इस वर्ल्ड कप में ओवल मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बनाया है। ऑस्ट्रेलिया ने ये स्कोर 8 जून को इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 36 रन से जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़ें:- USA vs SA: सुपर-8 का पहला मैच भी होगा रद्द? जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
मैच के कैसे रहे नतीजे
इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि नामीबिया और ओमान के बीच के मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ था। वहीं, अन्य 3 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मैच जीता है।
ये भी पढ़ें:- हारिस राउफ के बचाव में रिजवान ने भारत का नाम लेकर शेयर की पोस्ट, छिड़ गया विवाद
ये भी पढ़ें:- USA vs SA: सुपर-8 का पहला मैच भी होगा रद्द? जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
ओवल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैचों के परिणाम
1. पहला मैच – 3 जून (नामीबिया बनाम ओमान)
नामीबिया – 20 ओवर में 109/6
ओमान – 19.4 ओवर में 109/6
– सुपर ओवर में नामीबिया 11 रन से जीता
2. दूसरा मैच – 4 जून (इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड)
स्कॉटलैंड – 10 ओवर में 90/0
– बारिश के कारण मैच रद्द
3. तीसरा मैच – 6 जून (ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान)
ऑस्ट्रेलिया – 20 ओवर में 164/5
ओमान – 20 ओवर में 125/9
– ऑस्ट्रेलिया 39 रन से जीता
4. चौथा मैच – 7 जून (नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड)
नामीबिया – 20 ओवर में 155/9
स्कॉटलैंड – 18.3 ओवर में 157/5
– स्कॉटलैंड 5 विकेट से जीता
5. पांचवां मैच – 8 जून (ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड)
ऑस्ट्रेलिया – 20 ओवर में 201/7
इंग्लैंड – 20 ओवर में 165/6
– ऑस्ट्रेलिया 36 रन से जीता
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
40 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines