T20 World Cup 2024 super 8: टी20 विश्व कप 2024 में अब सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। सुपर-8 के लिए सभी आठ टीमें कंफर्म हो गई है। सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में रखा गया है। सुपर-8 में टीम इंडिया ग्रुप एक में है। इस ग्रुप में टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमों को रखा गया है। वहीं सुपर-8 के ग्रुप दो में यूएसए, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमों को रखा गया है। सुपर-8 के मैचों की शुरुआत 19 जून से होने वाली है। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और यूएसए के बीच खेला जाएगा।
भारत को इस टीम से रहना होगा सावधान
सुपर-8 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ 20 जून को होगा। ये मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि अफगानिस्तान अब पहले जैसी कमजोर टीम नहीं रही है। इस विश्व कप में राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान ने कमाल का प्रदर्शन किया है।
इस टूर्नामेंट में अभी तक अफगानिस्तान एक भी मुकाबला नहीं हारी है। अफगानिस्तान की स्पिन गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत है। अपनी गेंदबाजी के दम पर ही अफगानिस्तान ने सभी मैच जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान के स्पिनर्स की कड़ी चुनौती होगी। टीम इंडिया अफगानिस्तान को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- ‘मुझे बनाओ PCB चीफ फिर देखो’, पाकिस्तानी टीम पर बुरी तरह बिफरे ‘बदो बदी’ वाले चाहत फतेह अली खान
ये खिलाड़ी पड़ सकते हैं भारी
इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुरबाज अभी तक 3 मैचों में 154 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बना चुके हैं। इस दौरान वे 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में फजलहक फारूकी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
हर मैच में फजहलक टीम को मुश्किल समय में विकेट चटकाकर दे रहे हैं। अभी तक 3 मैचों में फजहलक 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा राशिद खान भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया को इन खिलाड़ियों से थोड़ा सावधान रहना होगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: बाबर आजम ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, चौंकाने वाले बयान पर भड़क गए फैंस
संबंधित खबरें
एक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
34 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines