T20 World Cup 2024: भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए बीती रात अमेरिका के लिए निकली थी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा संग, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने भी विश्व कप के मद्देनजर यूएसए के लिए उड़ान भरी थी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भारतीय टीम के साथ अमेरिका नहीं गए। इसको लेकर फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि वह टीम के साथ यूएसए क्यों नहीं गए हैं। अब इस राज से पर्दा उठ गया है। संजू ने खुद बीसीसीआई को इसके लिए इनफॉर्म किया था। चलिए जानते हैं क्या है इसका कारण।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH: क्या बारिश के कारण धुल सकता है मैच? मौसम विभाग ने जारी किया फाइनल अपडेट
टीम इंडिया के साथ क्यों नहीं गए संजू
आपको बता दें कि संजू सैमसन के अलावा भी विराट कोहली और हार्दिक पांड्या टीम के साथ अमेरिका नहीं गए हैं। कोहली को लेकर तो यह भी रिपोर्ट आ रही है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाने वाला वॉर्मअप मैच मिस कर सकते हैं। अब संजू सैमसन को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें दुबई में कुछ पर्सनल काम है, इस कारण से वह टीम के साथ यूएसए नहीं जा सकेंगे। संजू बाद में टीम को ज्वाइन करेंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने इसके लिए संजू सैमसन को परमिशन दे दी थी, इस कारण से संजू टीम के साथ नहीं जा सके हैं। अब वह जल्द ही टीम को ज्वाइन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक-नताशा तलाक विवाद में क्रुणाल पांड्या की एंट्री, सोशल मीडिया पोस्ट से चौंकाया
5 जून को टीम इंडिया का पहला मुकाबला
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से होने वाला है। भारतीय टीम को विश्व कप से पहले एक वॉर्मअप मैच भी खेलना है। यह मुकाबला 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला है। वहीं, भारतीय टीम को विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। फैंस को जिस मैच के लिए कई महीनों से इंतजार है, वह मैच भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 9 जून को खेला जाएगा। फैंस इस मैच को लेकर अभी से उत्साहित हो रहे हैं। पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत से सिर्फ 1 मुकाबला जीत पाया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आगामी मैच किसके पक्ष में जाता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines