T20 World Cup 2024 SA vs NEP: विश्व कप का 31वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच खेला गया। इस मैच को साउथ अफ्रीका ने एक रन से जीत लिया था। एक समय मैच में लग रहा था कि नेपाल आसानी से जीत जाएगी लेकिन आखिरी गेंद पर गुलसन झा ने एक बड़ी गलती कर दी, जो बाद में नेपाल टीम की हार का कारण बन गई। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर भी काफी पोस्ट शेयर की जा रही है।
गुलशन झा से हो गई गलती
इस मैच की आखिरी गेंद काफी ज्यादा रोमांच पैदा हो गया था। आखिरी गेंद पर नेपाल को जीत लिए 2 और स्कोर बराबर करने के लिए एक रन चाहिए। आखिर गेंद पर दोनों बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़े लेकिन गुलसन झा ने रन लेते वक्त पीछे मुड़कर देखा फिर थोड़ा रुके जिसके चलते उनको रन आउट होना पड़ा। इसका खामियाजा नेपाल को मैच हारकर भुगतना पड़ा। गुलसन झा के रन आउट होते ही नेपाल टीम के फैंस के दिल टूट गए।
ये भी पढ़ें:- SA vs NEP: विश्व कप का सबसे रोमांचक मैच, आखिरी बॉल तक भी नहीं पता था जीतेगा कौन?
इतनी आसान नहीं रही अफ्रीका के लिए जीत
इस मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ज्यादा खास नहीं रही। नेपाली गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पा रहे थे। जिसके चलते साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक्स ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली।
वहीं नेपाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुशल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा दीपेंद्र ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- USA ने रचा इतिहास, सुपर-8 में पहुंचने के साथ T20 WC 2026 के लिए भी किया क्वालीफाई
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘पाकिस्तान टीम ने किया क्वालीफाई, लेकिन…’ विश्व कप से PAK के बाहर होते ही मीम्स की बरसात
संबंधित खबरें
3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 mins agoLIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
5 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
52 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines