T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: टीम इंडिया फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अब दूसरी बार टी20 विश्व कप की विजेता बन गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की ये पहली विश्व कप ट्रॉफी है। टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत से पहले जब भारत के स्क्वाड को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी। इसके अलावा उस वक्त ये भी बड़ा सवाल था कि क्या रोहित शर्मा विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन दूसरी तरफ बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही मन बना चुके थे कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही होंगे।
इसको लेकर जय शाह ने अपने बयान में भी कहा था। साथ ही जय शाह ने कहा था कि 29 जून को टीम इंडिया चैंपियन बनेगी। वहीं अब इसके लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल भी हो रही है।
रवि शास्त्री का खास पोस्ट
टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया को लगातार शुभकामनाएं मिल रही है। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ने भी अपने एक्स अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। रवि शास्त्री ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि बहुत बढ़िया जयशाह, आपका नया नाम जय नोस्ट्राडेमस शाह है। आपने 4 महीने पहले रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया था और भविष्यवाणी की थी कि आज भारत कप जीतेगा। रवि शास्त्री की पोस्ट पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा मुझे आज भी वह समय और उनका भाषण याद है। बहुत बढ़िया..
ये भी पढ़ें:- बड़े मैचों में लड़खड़ाने की जगह लड़ना सीखी साउथ अफ्रीका! World Cup में अब तक का प्रदर्शन
टीम इंडिया ने 7 रन से जीता था फाइनल
भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 76 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी थी।
ये भी पढ़ें:- Video: T20 WC 2024 में इन 5 खिलाड़ियों ने तहलका मचाया, ऐसे भारत को चैंपियन बनाया
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित के बाद अब कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान, लिस्ट में 4 खिलाड़ी शामिल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines