T20 World Cup 2024 Team India Probable Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से होने वाला है। यह टूर्नामेंट यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के लिए भारत को कनाडा, यूएसए, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। 1 जून से टूर्नामेंट का आगाज होना है तो एक महीने पहले 1 मई तक सभी टीमों को अपना स्क्वाड जारी करना होगा। भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर अटकलें जारी हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा का कप्तानी करना तय है क्योंकि कुछ दिनों पहले पब्लिकली बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐलान किया था।
भारतीय स्क्वाड में कौन से 15 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल?
अब भारतीय टीम की बात करें तो उसमें 15 खिलाड़ी चुनना काफी मुश्किल होने वाला है। एक सबसे बड़ा सवाल जो सेलेक्शन कमेटी के सामने होगा वो ये कि युवाओं को मौका दिया जाए या अनुभवी खिलाड़ियों को। विराट कोहली, केएल राहुल कुछ ऐसे नाम हैं जिनके खेलने पर सस्पेंस है। वहीं तिलक वर्मा, रिंकू सिंह जैसे युवाओं ने काफी प्रभावित किया है। ऐसे में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के लिए यह सबसे बड़ा सिरदर्द होने वाला है।
https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1767192027698208937
रोहित का कप्तानी करना तय
रोहित शर्मा का इस टूर्नामेंट में अब कप्तानी करना लगभग तय हो चुका है। क्योंकि जय शाह ने एक पब्लिक इवेंट में कहा था कि भारतीय टीम दुर्भाग्यवश वनडे वर्ल्ड कप में खिताब नहीं जीत पाई। मगर उन्होंने कहा कि, टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में जरूर उठाएगी। वहीं मोहम्मद शमी को लेकर जय शाह के हवाले से पीटीआई ने जानकारी दी कि वह आगामी वर्ल्ड कप से बाहर रह सकते हैं। तो ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल हुआ था। यह सभी पहलू वर्ल्ड कप के स्क्वाड सेलेक्शन में मानक होंगे।
टीम इंडिया का संभावित वर्ल्ड कप स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत/संजू सैमसन, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज का शेड्यूल
- 5 जून- भारत बनाम आयरलैंड (न्यू यॉर्क)
- 9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान (न्यू यॉर्क)
- 12 जून- भारत बनाम अमेरिका (न्यू यॉर्क)
- 15 जून- भारत बनाम कनाडा (फ्लोरिडा)
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, बड़ा गेंदबाज हुआ वर्ल्ड कप से बाहर!
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऋषभ पंत खेले वर्ल्ड कप, तो इन 3 खिलाड़ियों की हो जाएगी छुट्टी!
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: Virat Kohli कब करेंगे मैदान पर वापसी? टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए जरुरी आईपीएल
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines