T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप का आगाज 2 जून से हो चुका है। वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। इस बार टीम इंडिया में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। आईपीएल 2024 में धमाल मचाने वाले कुछ खिलाड़ियों को भी इस बार बीसीसीआई ने टीम में चुना है। वहीं कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। उनमें से अब एक खिलाड़ी का दर्द छलका है।
‘विश्व कप देखना नहीं चाहता’
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग ने कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि उनको विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जरूर मौका मिल सकता है। टीआरएस पॉडकास्ट पर बोलते हुए रियान पराग ने बताया कि ईमानदारी से कहूं तो मेरा विश्व कप देखने तक का मन नहीं है। जब उनसे विश्व कप की शीर्ष चार टीमों के बारे में पूछा गया तो रियान ने कहा कि जब कभी मैं विश्व कप में खेलूंगा तब उस वक्त मैं शीर्ष चार टीमों के बारे में सोचूंगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पैर खोने का डर, कैंसर से जीती जंग; इमोशनल कर देगी ओमान के कप्तान की कहानी
आईपीएल में मचाया था धमाल
आईपीएल 2024 में रियान पराग ने काफी तूफानी बल्लेबाजी की थी। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने राजस्थान के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। सीजन-17 में रियान ने राजस्थान के लिए 16 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 149 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए थे। इस दौरान पराग ने 4 अर्धशतक भी लगाए थे। लेकिन फिर भी उनको विश्व कप के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं मिला।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अगर सुपर ओवर भी हो जाए टाई, तो कैसे निकलेगा मैच का नतीजा?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: लाइव मैच में ‘गुलु-गुलु’, भारत-बांग्लादेश मैच में कपल के रोमांस का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines