T20 World Cup 2024 Sanju Samson: टी20 विश्व कप 2024 में भारत की 15 सदस्य टीम कैसी होगी ये सवाल हर किसी के मन में चल रहा है। अब पूर्व क्रिकेटर भी आए दिन विश्व कप को लेकर अपनी-अपनी 15 सदस्य टीम चुन रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मई को बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। इस बार टीम इंडिया में कई युवा नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं तो कई खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। वहीं अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को टी20 विश्व कप में खिलाने की मांग तेज हो गई है।
अंपायर ने सेलेक्टर्स को दी चेतावनी!
आईपीएल 2024 में 27 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 7 विकेट से जीत लिया था। इसके साथ आईपीएल 2024 में राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली। संजू के बल्ले से लखनऊ के खिलाफ 33 गेंदों पर नाबाद 71 रन निकले। इस दौरान संजू ने 7 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे।
वहीं अब संजू सैमसन को लेकर अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि अगर संजू सैमसन आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 नहीं खेलते हैं, तो ऐसा लगता है कि यह संजू से ज्यादा भारत की हार होगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस भी संजू को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठाने लगे हैं।
आईपीएल 2024 में संजू का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 में बेहद कमाल की फॉर्म में है। इस सीजन राजस्थान की टीम महज एक ही मैच हारी है। जिसमें संजू की बड़ी भूमिका नजर आती है। अभी तक इस सीजन संजू के बल्ले से 9 मैचों में 161 के स्ट्राइक रेट से 385 रन निकल चुके हैं। जिसके बाद संजू का टी20 विश्व कप 2024 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि इस बार विकेटकीपर्स को चुनना सेलेक्टर्स के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि संजू के अलावा ऋषभ पंत और केएल राहुल भी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर शमी ने उठाए सवाल, क्या हैं Viral Video के मायने?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सबसे दमदार टीम इंडिया सामने आईं, संजू को हटाकर पूर्व दिग्गज ने शामिल किया चौंकाने वाला नाम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पंत कर रहे थे बल्लेबाजी, हार्दिक पांड्या हो गए आगबबूला; जानें क्या था पूरा मामला?
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
10 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
32 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines