Rashid Khan: टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 26 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मैच 27 जून को सुबह 6 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को बड़ा झटका लग गया है। राशिद खान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। राशिद खान के खिलाफ आईसीसी ने ये एक्शन साथी खिलाड़ी की ओर बल्ला फेंकने के जुर्म में लिया है।
करीम जनत पर बुरी तरह भड़क गए थे राशिद खान
राशिद बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में साथी खिलाड़ी करीम जनत पर बुरी तरह बौखला गए थे। उन्होंने करीम की ओर हताशा में बल्ला फेंक दिया था। आईसीसी ने इसे खेल के नियमों के खिलाफ और आचार संहिता का उल्लंघन माना है।
करीम जनत की ओर फेंक दिया बल्ला
ये नजारा अफगानिस्तान की पारी के 20 वें ओवर में देखने को मिला था। जब राशिद ने तंजीम हसन की गेंद पर स्नेक शॉट लगाने की कोशिश की थी, लेकिन बॉल ज्यादा दूर नहीं गई तो राशिद ने इस पर दो रन चुराने के लिए दौड़ लगा दी। राशिद पहला रन तेजी से भागे। वह दूसरा रन लेने के लिए भी दौड़े, लेकिन जैसे ही उन्होंने दूसरा रन लेने की कोशिश की, स्ट्राइकर एंड पर खड़े करीम जनत ने उन्हें मना कर दिया। राशिद इससे बौखला गए। वे आधी क्रीज तक पहुंच चुके थे। दूसरा रन न मिलने पर उन्होंने गुस्से से लाल होकर अपना बल्ला करीम जनत की ओर फेंक दिया। हालांकि करीम शांत रहे और उन्होंने बल्ला उठाकर राशिद को दे दिया।
राशिद को इस हरकत पर मिली आलोचना
राशिद को अपनी इस हरकत के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा था। अब आईसीसी ने एक्शन लेकर बता दिया है कि किसी भी खिलाड़ी को खेल की छवि खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। चाहे वह टीम का कप्तान ही क्यों न हो। राशिद को टीम के साथी के प्रति असंतोष दिखाने के लिए आईसीसी की ओर से आधिकारिक रूप से दंडित कर दूसरे खिलाड़ियों को खेल की भावना बनाए रखने का मैसेज दिया गया है। आपको बता दें कि इसी मैच में अफगानिस्तान ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का सफर तय किया है। अब टीम इतिहास रचने के कगार पर खड़ी है। देखना होगा कि राशिद की सेना इस नॉकआउट मैच में क्या कमाल करती है।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी जिम्बाब्वे सीरीज से हुआ बाहर
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: भारत-इंग्लैंड के मैच पर बारिश का खतरा! रिजर्व डे भी नहीं
ये भी पढ़ें: SA vs AFG: अफगानिस्तान के ये 5 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका पर पड़ेंगे भारी, विश्व कप में चौंका रहे आंकड़े
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: गेंदबाजों को मिलेगी मदद या बैट्समैन मचाएंगे धमाल, जानें त्रिनिदाद की पिच का मिजाज
ये भी पढ़ें: AFG vs SA: साउथ अफ्रीका को रौंदकर फाइनल का टिकट कटा सकती है अफगानिस्तान, ये 3 वजह दे रहीं जीत की गारंटी
ये भी पढ़ें: Video: बड़े मुकाबलों में चोकर साबित होती है साउथ अफ्रीका, क्या अफगानिस्तान का फाइनल में पहुंचना हो गया तय?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
43 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines