हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2024: टॉप पर पहुंचीं ये टीमें, जानें क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल

T20 World Cup 2024 Points Table: टी-20 वर्ल्ड कप के तहत हुए दो मुकाबलों के बाद पॉइंट टेबल में 4 टीमों की स्थिति सामने आई है। आइए जानते हैं कि किस टीम के पास कितने पॉइंट और कितनी नेट रन रेट है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Points Table West Indies

T20 World Cup 2024 Points Table: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत रविवार से हुई। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यूएसए और कनाडा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली तो वहीं दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। यूएसए ने कनाडा पर 7 विकेट से जीत दर्ज की, तो दूसरी ओर वेस्ट इंडीज ने 5 विकेट से मुकाबला जीता। इन दो मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है, आइए जानते हैं…

यूएसए ने हासिल किए 2 अंक 

यूएसए की टीम ग्रुप-ए में शामिल है। उसने कनाडा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 17.4 ओवर में 195 रन का चेज करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद यूएसए की टीम ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंच गई है। उसके पास 2 पॉइंट और +1.451 की नेट रन रेट हो गई है। जबकि कनाडा की टीम दूसरे स्थान पर है। उसके पास 0 अंक और -1.451 की नेट रन रेट है। ग्रुप-ए में शामिल भारत, आयरलैंड और पाकिस्तान का अभी तक खाता नहीं खुला है। उनके अभी तक एक भी मैच नहीं हुए हैं। तीन टीमों के पास 0 अंक हैं।

वेस्ट इंडीज की करीबी जीत 

वहीं वेस्ट इंडीज की टीम ग्रुप-सी में शामिल है। विंडीज ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 19वें ओवर में 5 विकेट से करीबी जीत हासिल की। इस जीत के बाद वेस्ट इंडीज की टीम ग्रुप-सी में टॉप पर पहुंच गई है। उसके पास 2 पॉइंट और +0.411 की नेट रन रेट है। जबकि पापुआ न्यू गिनी के पास 0 अंक और -0.411 की नेट रन रेट है। इस ग्रुप में शामिल अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और युगांडा का एक भी मैच नहीं हुआ है। उनका खाता नहीं खुला है।

विज्ञापन

सुपर-8 में जाएंगी टीमें 

आपको बता दें कि इस बार टीमें ग्रुप स्टेज खेलकर सीधे सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेंगी। उन्हें पहले सुपर-8  में जाना होगा। सुपर-8 में हर ग्रुप से दो-दो टीमें जाएंगी। इसके बाद 4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। फिर दो टीमों के बीच फाइनल होगा।

ये भी पढ़ें: WI vs PNG: पापुआ न्यू गिनी को हराने में वेस्ट इंडीज को आए पसीने, इन 3 खिलाड़ियों ने चौंकाया 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के XI में कौन कितना दमदार? विराट-बाबर में कांटे की टक्कर 

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के हेड कोच बनने पर गंभीर का फाइनल बयान, बताया Coach बनेंगे या नहीं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola