PAK vs IRE : टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का मुकाबला आयरलैंड से हो रहा है। इस मैच में पाकिस्तान जीत हासिल कर अपना सम्मान बचाना चाहेगा। वहीं, आयरलैंड के पास भी अपने आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करने का मौका है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित कर दिया।
अपने रंग में दिखे शाहीन अफरीदी
अभी तक टी 20 वर्ल्ड कप में आउट ऑफ फॉर्म में नजर आ रहे शाहीन अफरीदी इस मैच में अपने पूरे रंग में दिखे। उन्होंने आयरलैंड के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से झकझोर के रख दिया। उन्होंने पहले ही ओवर में आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने लोर्कन टकर का भी विकेट हासिल किया। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे। अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने हैरी टेक्टर का विकेट भी हासिल किया।
इस दौरान उनके साथी आमिर ने भी उनका पूरा साथ निभाय और दो विकेट हासिल किए। ये मोहम्मद आमिर और शाहीन शाह अफरीदी की खतरनाक गेंदबाजी ही थी कि आयरलैंड की आधी टीम पावरप्ले में ही डगआउट में वापस लौट गई।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंची ये सातवीं टीम, अब इन 2 टीमों के बीच होगा संघर्ष
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की सेमीफाइनल की राह आसान, इन दो टीमों से कभी नहीं हारी है भारतीय टीम
अब्बास अफरीदी को मिला मौका
पाकिस्तान की टीम ने आज के मैच में नसीम शाह की जगह अब्बास अफरीदी को मौका दिया है। अब्बास अफरीदी ने पिछले साल PSL में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। वो उमर गुल के भतीजे हैं।
यहां देखें दोनों देशों की प्लेइंग 11
आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टैक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गेरेथ डेलानी, मार्क एडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।
पाकिस्तानः मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सईब आयुब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हैरिस रऊफ, मोहम्मद आमिर।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines