T20 WC 2024 Pakistan Team Squad: टी20 विश्व कप 2024 के लिए जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का स्क्वाड सामने आ चुका है तो वहीं अब फैंस की नजरें पाकिस्तान टीम के स्क्वाड पर टिकी हैं। हालांकि आज पाकिस्तान ने आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। इसको लेकर पाक टीम ने 18 खिलाड़ी चुने हैं। वहीं आयरलैंड के साथ होने वाले पहले टी20 मैच के बाद पाक टीम का टी20 विश्व कप के लिए स्क्वाड सामने आ सकता है।
इन दोनों टी20 सीरीज के लिए एक बार फिर से तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे। पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी इस बार काफी मजबूत दिखाई दे रही है। संन्यास वापस लेने के बाद मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम की टीम में वापसी से टीम काफी मजबूत हो गई है।
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज से पहले पीसीबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पाकिस्तान टीम का ऐलान किया है। पाकिस्तान सुपर लीग में कमाल का प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को इन दोनों सीरीज के लिए चुना गया है। इसके अलावा हारिस राउफ और हसन अली की भी टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले ही पाक टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में सौप दी गई थी। जिसके बाद अब फिर से बाबर पाक टीम के कप्तान होंगे।
दोनों टी20 सीरीज के लिए पाक टीम का स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा , शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
ये भी पढ़ें:- T20 ICC Player Rankings: बाबर आजम का जलवा, टॉप-5 में 2 पाकिस्तानी और एक भारतीय; देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़े:- T20 WC 2024: किस फ्रेंचाइजी के कितने खिलाड़ियों को मिला टीम में मौका, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम में नहीं मिला इस खिलाड़ी को मौका, अब विराट कोहली से भी निकला आगे
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines