T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्डकप 2024 में 9 जून को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने जहां आयरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में अपनी शानदार दस्तक दी है। वहीं, पाकिस्तान भी भारतीय समयानुसार आज रात 9 बजे यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से भारत का नाम लेकर एक विरोध जाहिर किया है, जिसपर अब आईसीसी ने एक्शन भी ले लिया है। आइये हम आपको बताते हैं कि आखिर पीसीबी ने आईसीसी से क्या शिकायत की है?
भारत का नाम लेकर जताया विरोध
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) से विरोध जताया था कि उनकी टीम को न्यूयॉर्क में उचित स्थान पर नहीं ठहराया गया है। जबकि भारतीय टीम के साथ ऐसा नहीं है। भारतीय टीम को जिस होटल में ठहराया गया है वह नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम से महज 10 मिनट की दूरी पर है। वहीं, पाकिस्तानी टीम को स्टेडियम से इतनी दूर ठहराया गया है कि वहां से स्टेडियम आने में 90 मिनट का समय लगता है।
अब स्टेडियम के इतनी पास मिली जगह
रिपोर्ट्स के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष की शिकायत के बाद पाकिस्तानी टीम के होटल को बदल दिया गया है। अब पाकिस्तानी टीम को नासाउ क्रिकेट स्टेड़ियम से महज 5 मिनट की दूरी पर ठहराया गया है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 43 साल के ‘कंजूस’ गेंदबाज ने रचा इतिहास, विश्व कप में आज तक नहीं हुआ ऐसा
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस रणनीति से खेलने उतरेगी भारतीय टीम, कप्तान रोहित शर्मा ने दिया हिंट
इसी मैदान पर भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का सामना 9 जून को इसी नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में भारत से होगा। भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खेला है। इस मैच में भारतीय टीम ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज करके अपने सफर का आगाज किया है।
श्रीलंका भी कर चुका है विरोध
पाकिस्तान से पहले श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीम भी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर चुकी है। श्रीलंकाई टीम ने भी शिकायत की थी कि उसे जिस मैदान पर अभ्यास करना था वह होटल से डेढ़ घंटे की दूरी पर था।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कुलदीप यादव की एंट्री हुई तो इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, रोहित की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा ओमान, अंकतालिका ने इंग्लैंड की बढ़ा दी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines