T20 World Cup 2024 PAK Vs USA: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शुरुआत टी20 विश्व कप में बेहद खराब रही है। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में यूएसए जैसी अपने से कमजोर टीम से हार का सामना करना पड़ा। वहीं विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम की आर्मी के साथ ट्रेनिंग काफी चर्चा में थी। पाक आर्मी के साथ खिलाड़ियों ने जमकर ट्रेनिंग की थी लेकिन विश्व कप के पहले ही मैच में उनकी सारी ट्रेनिंग धरी की धरी रह गई। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम की ट्रेनिंग का मजाक बन रहा है।
आर्मी के साथ ट्रेनिंग नहीं आई काम
विश्व कप से पहले फिटनेस को देखते हुए पाक क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाक आर्मी के साथ ट्रेनिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। वहीं अब पाक टीम की ट्रेनिंग का मजाक बन रहा है। ट्रेनिंग का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से पहले आर्मी कैंप में ट्रेनिंग कर रही थी.. क्रिकेट खेलने आये हो ना अमेरिका??
ये भी पढ़ें:- PAK Vs USA: ‘सुपर ओवर में जाना ही नहीं पड़ता’ जीत के बाद यूएसए कप्तान का बड़ा बयान
वहीं दूसरी तरफ पाक टीम की ट्रेनिंग का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पाक खिलाड़ी अलग ही तरह की ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये ट्रेनिंग की पाकिस्तान टीम के काम आने वाली है।
सुपर-8 की राह मुश्किल
यूएसए से हारने के बाद पाकिस्तान की सुपर-8 की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान का अगला मैच टीम इंडिया के साथ है। टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान का रिकॉर्ड वैसे भी काफी खराब है। ऐसे में पाक टीम के लिए जीतना उतना आसान नहीं होगा। वहीं सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 2 मैच कम से कम जीतने ही होंगे।
ये भी पढ़ें:- ‘ये कहां फंस गया..’ PAK की हार के बाद गैरी कर्स्टन को लेकर फैंस के रिएक्शन वायरल
ये भी पढ़ें:- PAK vs USA: मोहम्मद आमिर के बचाव में उतरे जडेजा, कहा- ‘4 साल पहले अश्विन के साथ यही हुआ था’
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
13 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
34 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
48 mins agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines