T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज न्यूजीलैंड का मैच पीएनजी (पापुआ न्यू गिनी) से खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने इस मैच में पीएनजी का बुरा हाल कर रखा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। लॉकी ये कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा प्रदर्शन कोई भी गेदंबाज नहीं कर सका है, जो कीर्तिमान न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने अपने नाम किया है। आइए विस्तार से समझते हैं कि लॉकी फर्ग्यूसन ने कौन सा इतिहास रचा है।
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
न्यूजीलैंड और पीएनजी के बीच खेले जा रहे मैच में लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने स्पेल के पूरे 4 ओवर डाले हैं। इन 4 ओवरों में लॉकी फर्ग्यूसन ने 0 रन दिए हैं और 3 विकेट भी हासिल किए हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक मैच में 4 ओवर मेडन डालने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने अब तक 42 टी20 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 7.15 की इकॉनमी के साथ कुल 61 विकेट झटके हैं। इससे पहले लॉकी फर्ग्यूसन ने इन 42 मैचों में केवल 5 मेडन ओवर ही किए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में 3 बार भारत हो चुका है सुपर-8 से बाहर, इस बार सामने है ये चुनौती
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में टीम इंडिया के मैच कंफर्म, ऑस्ट्रेलिया नहीं इस टीम से होगा खतरा
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप
इससे पहले इस खिलाड़ी के नाम था ये रिकॉर्ड
लॉकी फर्ग्यूसन से पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही गेंदबाज टिम साउथी के नाम था। टिम साउथी ने ये रिकॉर्ड इसी वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ बनाया था। युगांडा के खिलाफ टिम साउथी ने 4 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। टी20 वर्ल्ड कप के इसी संस्करण में 4 ओवर के स्पेल में 4 रन देकर 2 विकेट युगांडा के खिलाड़ी फ्रैंक न्सुबुगा ने पीएनजी के खिलाफ ही लिए थे। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अच्छा स्पेल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 की 8 टीमें पक्की, 12 टीमें बाहर; 4-4 टीमों के बने 2 ग्रुप
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: बाबर आजम ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, चौंकाने वाले बयान पर भड़क गए फैंस
ये भी पढ़ें:- क्या BCCI ने मान ली गंभीर की 5 शर्तें? अब टीम से इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
T20 क्रिकेट में इनके नाम दर्ज था रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट के इतिहास की बात की जाए तो अब तक ये कारनामा कनाडा के गेंदबाज साद बिन जफर के नाम था। साद बिन जफर ने पनामा के खिलाफ नवंबर 2021 में शानदार स्पेल किया था। साद ने इस मैच में 4 के चारों ओवर मेडन डाले थे और 3 विकेट हासिल किए थे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
50 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines