T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। कंगारू टीम ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया। इस मैच को जीतकर 2 प्वाइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम अपने ग्रुप में टॉप पर आ गई है। वहीं ओमान के साथ खेले गए मैच में कंगारू टीम का स्टार तेज गेंदबाज थोड़ा मुश्किल में दिखा। मैच के दौरान खिलाड़ी को देखकर लगा जैसे वो चोट से जूझ रहा हो।
स्टार्क के चोटिल होने की संभावना
ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की थी। मैच में स्टार्क जब अपना चौथा ओवर डाल रहे थे तब उन्होंने अपनी पिंडली पकड़ी और स्टार्क को मुंह बनाते हुए देखा गया। जिसके बाद स्टार्क ने टीम के फिजियो से बात की और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि स्टार्क का चोट कितनी गहरी है इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन स्टार्क की चोट ने कंगारू टीम की चिंता को जरूर बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा ओमान, अंकतालिका ने इंग्लैंड की बढ़ा दी टेंशन
ऑस्ट्रेलिया की जीत में चमके ये खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले ही मैच में ओमान को 39 रनों से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ओमान की टीम 125 रन ही बना सकी थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने कमाल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी करते हुए स्टोइनिस ने 67 रन बनाए थे तो वहीं गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने भी कमाल की बल्लेबाजी रते हुए 56 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘द हल्क ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ सोशल मीडिया पर छाया स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines