T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। इस बार वर्ल्ड कप में कई उलटफेर होने की संभावना है क्योंकि पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों को वर्ल्ड कप का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया एक बार 2021 में वर्ल्ड कप जीत चुकी है। ऐसे में उसे फेवरेट टीम्स में गिना जा रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने अपनी टीम को चेतावनी दी है।
भारतीय टीम खतरा
माइकल क्लार्क का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया का दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। क्लार्क का मानना है कि भारतीय टीम ने विश्व कप से पहले काफी क्रिकेट खेला है। ऐसे में उसकी तैयारियां बेहतरीन हैं। इस आधार पर उसे फेवरेट टीम माना जा रहा है। क्लार्क ने ईएसपीएन पर कहा- “विश्व कप की पसंदीदा टीमों में भारत शीर्ष पर है। उन्होंने काफी ज्यादा क्रिकेट खेला है। उनकी अब तक की तैयारी बेहद शानदार रही है। हालांकि अमेरिका परिस्थितियां भारत की तुलना में काफी अलग हैं, लेकिन कई समानताएं भी हैं, जिनकी खिलाड़ियों की आदत होगी।”
स्पिन के विकल्प का रिस्क
टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड में चार स्पिन गेंदबाजी विकल्प रखे हैं। क्लार्क का मानना है कि ये थोड़ा रिस्क वाला निर्णय है। क्लार्क ने कहा- ”रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल ऑलराउंडर के तौर पर और कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक्सपर्ट स्पिनर हैं। क्लार्क ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत ने स्पिन पर बहुत ज्यादा निर्भर होकर थोड़ा रिस्क लिया है, लेकिन जितना मैं कैरेबियाई परिस्थितियों को जानता हूं, उससे देखकर कह सकता हूं कि आप स्पिन को कैसे खेलते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है। क्लार्क ने आगे कहा कि विश्व कप जीतने के मामले में मेरे लिए सबसे बड़ा खतरा भारत है।”
टीम इंडिया बड़ी दावेदार
आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने दो बार (2010, 2022) में टाइटल जीता था। जबकि टीम इंडिया 2007 में उद्घाटन संस्करण जीत चुकी है। हालांकि इस बार वेस्ट इंडीज को भी घरेलू परिस्थितियों के चलते बड़ा दावेदार माना जा रहा है, लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने टीम इंडिया को बड़ा दावेदार बताया है। टीम इंडिया न्यूयॉर्क पहुंचकर अपनी तैयारियों में जुटी चुकी है। भारतीय टीम 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: वेन्यू बदलने से लेकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे तक, पढ़ें विश्व कप में भारत-पाक मैच के विवाद
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कोहली ओपनर…अर्शदीप बाहर…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
5 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
23 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
27 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines