हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: बारबाडोस के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

India vs Afghanistan Barbados Weather: भारत-अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के तहत बारबाडोस में सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
india vs afghanistan

India vs Afghanistan Barbados Weather: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। ये मुकाबला गुरुवार को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला लोकल टाइम सुबह 10.30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा। इस मैच ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है क्योंकि यहां हल्की बारिश होने का अनुमान है।

पहली पारी के बाद हो सकती है बारिश

ब्रिजटाउन, बारबाडोस के मौसम के अनुसार, थोड़े बादल छाए रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन बादल भी छाए हुए हैं। हालांकि बारिश होने की संभावना 8 प्रतिशत ही है, लेकिन पहली पारी के बाद हल्की बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हल्की बारिश आई थी। इससे पहले बारबाडोस में लीग स्टेज का एक मुकाबला भी बारिश के चलते रद्द हो चुका है

कराया जा सकता है 5-5 ओवर का मैच

आपको बता दें कि सुपर-8 के मुकाबलों के दौरान रिजर्व डे का कोई प्रावधान नहीं है। अगर बारिश आती है तो कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराया जा सकता है। इसके बावजूद यदि मैच कराना मुमकिन नहीं होता है तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट बांट दिया जाएगा। गौरतलब है कि हर टीम को सुपर-8 में 3 मैच खेलने हैं। ऐसे में उनके पास अधिकतम 6 अंक हासिल करने का मौका होगा। अगर एक भी मैच बारिश की वजह से धुलता है तो सेमीफाइनल का गणित गड़बड़ा सकता है। बाद में टीम को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन

कैसी होगी पिच?

बारबाडोस की पिच बल्लेबाजों को मदद कर सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसी मैदान पर 201 रन का स्कोर बनाया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में 90 रन बनाए थे। ऐसे में इस पिच पर खूब रन बरसेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं। माना जा रहा है कि टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है। भारतीय टीम एक तेज गेंदबाज को आराम देकर कुलदीप यादव की एंट्री करा सकती है। संभावना है कि मोहम्मद सिराज को आराम दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश-न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ 16 मैच खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: विराट-रोहित के बीच छिड़ी नंबर 1 बनने की जंग! कौन पहले तोड़ेगा ये बड़ा रिकॉर्ड 

ये भी पढ़ें: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने किया सुसाइड, चौथी मंजिल से लगाई छलांग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola