Shaun Pollock Suryakumar Yadav Catch: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर करोड़ों फैंस का सपना पूरा कर दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 7 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल में सूर्यकुमार यादव के एक जबर्दस्त कैच को ‘कैच ऑफ द मैच’ भी माना जा रहा है, लेकिन उस पर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और नियमों का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि सूर्या का पैर बाउंड्री से टच हो गया था। इस कैच पर मचे बवाल के बीच साउथ अफ्रीका के ही दिग्गज शॉन पोलाक ने इस विवाद पर स्थिति साफ करने की कोशिश की है।
खेल के दौरान हिल गया था कुशन
दरअसल, पोलाक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सूर्या के इस कैच की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। पोलॉक ने कहा- ”कैच अच्छा था। कुशन हिल गया था, लेकिन यह खेल के ही दौरान हुआ था। पोलॉक के अनुसार, इसका सूर्या से कोई लेना-देना नहीं था। वह कुशन पर नहीं खड़े थे। इसी के साथ पोलॉक ने सूर्या के शानदार स्किल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा ये स्किल का शानदार नमूना है।”
डेविड मिलर को किया था आउट
आपको बता दें कि यही वो कैच था जिस पर साउथ अफ्रीका के सबसे खतरनाक खिलाड़ी डेविड मिलर आउट हुए थे। सूर्या ने ये कैच हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर लिया। सूर्या ने ये कैच बाउंड्री लाइन के करीब गेंद को बाहर फेंककर लिया। अगर वे ये कैच मिस कर देते तो शायद भारत के हाथ से ट्रॉफी भी निकल जाती। सूर्या को इस कैच के लिए टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर का भी अवॉर्ड मिला।
मूल जगह पर नहीं थे कुशन?
इस कैच को लेकर क्रिकेट के एक नियम 19.3.2 का भी हवाला दिया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि बाउंड्री कुशन अपने मूल जगह पर होने चाहिए थे। यदि वे किसी भी कारण से हिलते हैं तो उन्हें मूल जगह पर ही वापस रखा जाना चाहिए। सूर्या ने जहां कैच लिया, वह जगह बाउंड्री के अंदर होनी चाहिए थी। इससे साउथ अफ्रीका को 6 रन मिल जाते और मिलर आउट होने से बच जाते। अंपायर को इस बारे में ध्यान देना चाहिए था, लेकिन अब पोलाक के बयान से साफ है कि भले ही कुशन किसी भी वजह से पहले हिल गया हो, लेकिन सूर्या का कैच क्लीन था और इस पर विवाद नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: विराट-धोनी को पछाड़कर नंबर-1 बने रोहित शर्मा, 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: किसके पास रहेगी वर्ल्ड कप की जीती हुई ट्रॉफी? बाकियों को क्या मिलेगा
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
13 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
23 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
50 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines