Sachin Tendulkar: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया है। भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद करोड़ों भारतवासी गौरवान्वित हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी टीम इंडिया की जीत पर रिएक्ट किया है। तेंदुलकर ने इसके साथ ही भारतीय टीम के कोच और अपने साथी खिलाड़ी रहे राहुल द्रविड़ के लिए खास मैसेज लिखा।
हमारे देश के बच्चों के सपने…
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा- टीम इंडिया की जर्सी में शामिल हर सितारा हमारे देश बच्चों को अपने सपनों के करीब एक कदम और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। भारत को वर्ल्ड कप के रूप में चौथा सितारा मिला। हमें दूसरा सितारा T20WorldCup के रूप में मिला।
2007 वर्ल्ड कप को किया याद
तेंदुलकर ने आगे लिखा- वेस्टइंडीज में भारतीय क्रिकेट के लिए जीवन एक चक्र बन गया है। 2007 के वनडे विश्व कप में हमारे सबसे खराब प्रदर्शन से लेकर क्रिकेट की महाशक्ति बनने और 2024 में T20WC जीतने तक…मेरे दोस्त राहुल द्रविड़ के लिए बहुत खुश हूं, जो 2011 विश्व कप जीतने से चूक गए थे, लेकिन इस T20 विश्व कप जीत में उनका योगदान बहुत बड़ा है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।
रोहित शर्मा- विराट कोहली के लिए लिखा खास मैसेज
तेंदुलकर ने आगे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने लिखा- रोहित के बारे में कोई क्या कह सकता है? शानदार कप्तानी! 2023 के वनडे विश्व कप की हार को पीछे छोड़ना और हमारे सभी खिलाड़ियों को T20 विश्व कप के लिए प्रेरित करना सराहनीय है। जसप्रीत बुमराह के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड के साथ-साथ विराट कोहली के प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दोनों ही इसके हकदार हैं। जब जरूरत थी, तब उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
महाम्ब्रे और राठौर के लिए भी लिखा
सचिन तेंदुलकर ने आगे लिखा- राहुल के साथ-साथ पारस महाम्ब्रे और विक्रम राठौर ने भी 1996 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। 1996 के इस क्लास के मार्गदर्शन में टीम इंडिया को बेहतरीन प्रदर्शन करते देखना अद्भुत था। पूरी टीम का प्रयास। सभी खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और बीसीसीआई को हार्दिक बधाई।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित का ब्रेक डांस देखा? ट्रॉफी उठाते ही शुरू हुआ जश्न, कहां थे राहुल द्रविड़!
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्यकुमार यादव बने सुपरमैन! बाउंड्री लाइन पर लिया शानदार कैच, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Retirement: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
22 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines