T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अब भारत टी20 क्रिकेट का बादशाह बनने से बस 1 कदम ही दूर रह गया है। भारत को कल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलना है। इस मैच में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम 16 साल के बाद टी20 का खिताब अपने नाम करेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के इस मैच पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शोएब ने भारत को जीत की शुभकामनाएं दी और कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ भी की।
भारत इस बार जीतेगा खिताब
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर अपनी बात रखी। शोएब ने कहा कि भारत इस बार खिताब जीतेगा वह डिजर्विंग टीम है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत ही चैंपियन बनने का हकदार था। लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ गया था। भारत को वह मैच भी जीतना चाहिए था। रोहित शर्मा जैसा कप्तान एक वर्ल्ड कप का खिताब तो डिजर्व करता ही है। उसका सपना भी है, वह दो बार चूक चुका है। लेकिन इस बार वह वर्ल्ड कप जरूर उठाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल से पहले बारबाडोस के मौसम पर बड़ा अपडेट, बारिश हुई तो कौन बनेगा विजेता?
विराट नंबर-3 पर करें बैटिंग
शोएब अख्तर ने कहा कि विराट कोहली नैचुरल ओपनर नहीं हैं। उन्हें अपनी पोजिशन यानी की नंबर-3 पर ही खेलना चाहिए। वह उस समय टीम का स्ट्राइक रेट संभालते हुए आगे बढ़ते हैं और अच्छा खेलते हैं। फाइनल में विराट कोहली अपनी पोजिशन पर खेलें और ऋषभ पंत व रोहित शर्मा पारी का आगाज करें।
फाइनल में भारत, बहुत खुशी हुई
पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई हिन्दुस्तान को फाइनल में देखकर। वह डिजर्व टीम है। जिस टीम के पास रोहित शर्मा जैसा धाकड़ बल्लेबाज हो वो चैंपियन बनना डिजर्व करती है। रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार जैसे मैच विनर खिलाड़ी टीम को बहुत आगे तक लेकर जाते हैं। रोहित शर्मा जैसा बल्लेबाज दुनिया में नहीं है।
इंग्लैंड के फैसले पर उठाए सवाल
शोएब अख्तर ने इंग्लैंड को घेरते हुए कहा कि ” उन्हें किस वैज्ञानिक ने कहा था कि टॉस जीतकर फील्डिंग करनी चाहिए। जिस टीम के पास तीन मैच विनर स्पिनर हों, उसके सामने लक्ष्य हासिल करने का फैसला बेहद गलत था। वह जानना चाहते हैं कि कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों के सामने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने की सलाह किसने दी थी। भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं ऐसे में आप ये गलत निर्णय कैसे ले सकते हैं।”
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: साउथ अफ्रीका से टी20 वर्ल्ड कप में 6 बार भिड़ चुका है भारत, देखें क्या रहे नतीजे
साउथ अफ्रीका को दी सलाह
शोएब अख्तर ने साउथ अफ्रीका को पहली बार फाइनल में पहुंचने की मुबारकबाद दी। कहा कि पहला फाइनल मुबारक हो। अगर मैच में टिकना हो तो पहले बैटिंग करें। 150 रन भी बनाए तो मैच में टक्कर होगी। भारत को पहले बल्लेबाजी दी तो स्पिनर आपको मैच नहीं जीतने देंगे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: भारत की जीत पर क्यों ट्रोल हुए पूर्व कप्तान? फैंस ने रिएक्शन पर लगाई लताड़
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जोस बटलर ही बन गए इंग्लैंड के लिए ‘विलन’, ये बड़ी गलती पड़ गई भारी
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines