T20 World Cup 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस मैच को जीतने में भारत के सभी खिलाड़ियों ने आखिर दम तक लड़ाई लड़ी है। भारत टी20 क्रिकेट में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना है। इससे पहले भारत ने 2007 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इन रिकॉर्डों में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, रोहित शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों ने बाजी मारी है।
1. विराट कोहली नंबर-1
इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने सर्वाधिक 16 बार ये पुरस्कार अपने नाम किया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 15 बार ये पुरस्कार अपने नाम किया है। वहीं, रोहित शर्मा 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पा चुके हैं और वह जिम्बाब्वे के सिंकदर रजा, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी व मलेशिया के वीरनदीप सिंह के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA: फाइनल के 3 बड़े टर्निंग प्वाइंट, जो हारी बाजी को टीम इंडिया के फेवर में लाए
2. दो बार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम
टी20 वर्ल्ड कप का खिताब 2 बार अपने नाम करने वाली भारत दुनिया की तीसरी टीम बन गई है। सबसे पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज ने किया था। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी। इसके बाद ये कारनामा इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने 2010 और 2022 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया। भारत 2007 और 2024 में ये खिताब जीतकर ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई है।
3. सबसे लंबी जीत
टी20 क्रिकेट में भारत ने अपनी सबसे लंबी जीत का सिलसिला जारी रखा है। भारत ने लगातार 12 टी20 मैच जीत लिए हैं। भारत का टी20 क्रिकेट में जीत का सिलसिला दिसंबर 2023 से चल रहा है। भारत दिसंबर-2023 से लेकर जून 2024 तक टी20 क्रिकेट का एक भी मैच नहीं हारा है। इससे पहले भारत ने नवंबर 2021 से फरवरी 2022 तक लगातार 12 टी20 मैच जीता था।
4. वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक जीत
टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक जीत के मामले में भी भारत नंबर-1 पोजिशन पर पहुंच गया है। भारत ने इस वर्ल्ड कप में 8 मैच जीते हैं और वह साउथ अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। साउथ अफ्रीका ने भी इस वर्ल्ड कप में 8 मैच जीतकर ये कारनामा अपने नाम किया है। इससे पहले एक संस्करण में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। श्रीलंका ने 2009 में 6 मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2010 व 2021 में 6-6 मैच जीते थे।
5. टी20 वर्ल्ड कप में लगातार जीत
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार मैच जीतने के मामले में भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। भारत ने इस वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैच जीतकर ये उपलब्धि बटोरी है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने भी इसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर लगातार 8 मैच में जीत दर्ज की थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2022 से लेकर 2024 तक लगातार 8 मैच जीते हैं। इससे पहले भारत ने 2012 से 2014 के वर्ल्ड कप तक लगातार 7 मैच जीते थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: जीत के बाद सबसे पहले इस खिलाड़ी से गले मिले विराट, WC का नहीं खेला एक भी मैच
6. रोहित शर्मा ने लगाया जीत का अर्धशतक
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में जीत हासिल करके बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में अपनी 50वीं जीत दर्ज की। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं। बाबर आजम ने बतौर कप्तान 48 मैच जीते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 45 मैच में जीत दर्ज की है।
7. जसप्रीत बुमराह बने किंग
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अच्छी इकॉनमी से गेंदबाजी करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने इस वर्ल्ड कप में 4.17 की इकॉनमी के साथ गेंदबाजी की है। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के गेंदबाज सुनील नरेन के नाम था। सुनील नरेन ने 2014 के वर्ल्ड कप में 4.60 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी।
8. अर्शदीप भी छाए
टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह छा गए हैं। अर्शदीप सिंह ने इस वर्ल्ड कप में कुल 17 विकेट हासिल किए हैं। इसी वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारुकी ने 17 विकेट हासिल किए थे। अर्शदीप सिंह और फजलहक फारुकी वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में जसप्रीत बुमराह 15 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘मेरी हार्टबीट बढ़ गई…’, एमएस धोनी ने टीम इंडिया की जीत पर किया रिएक्ट
9. हार्दिक पांड्या बने चौथे गेंदबाज
भारत को दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या ने फाइनल मैच में 3 विकेट हासिल किए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने लिए हैं। मेंडिस ने 2012 के वर्ल्ड कप फाइनल मैच में 4 विकेट लिए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के सुनील नरेन ने 2012 के फाइनल में 3 विकेट और इंग्लैंड के सैम कुरेन ने 2022 के वर्ल्ड कप में 3 विकेट हासिल किए थे। हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 3 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं।
10. तीसरी बार हुआ ऐसा कारनामा
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टी20 वर्ल्ड कप के 9 संस्करण पूरे हो चुके हैं और ऐसा तीसरी बार हुआ है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने खिताब जीता हो। इससे पहले 2007 में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और लक्ष्य का बचाव करते हुए वर्ल्ड कप जीता था। जबकि 2012 में वेस्टइंडीज ने फाइनल मैच में अपने लक्ष्य का बचाव किया था। भारत ने फाइनल में दूसरी बार अपने लक्ष्य का बचाव किया है।
11. ऐसा करने वाली पहली टीम
भारत ने इस टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी थी। भारत ने इस सीजन में ग्रुप स्टेज में आयरलैंड, पाकिस्तान और USA को हराया। जबकि सुपर-8 में भारत ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड और फाइनल में साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA: फाइनल के 3 बड़े टर्निंग प्वाइंट, जो हारी बाजी को टीम इंडिया के फेवर में लाए
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA: फाइनल में रोहित शर्मा ने कर दी थी बड़ी चूक, हार की कगार पर पहुंच गई थी टीम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines