IND vs PAK New York Weather Update: भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के मुकाबले को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेला जाएगा। स्थानीय समयानुसार ये मैच न्यूयॉर्क में सुबह 10.30 बजे से होगा। भारत में ये मुकाबला रात 8 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। लेकिन न्यूयॉर्क के मौसम ने करोड़ों फैंस और टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।
न्यूयॉर्क के मौसम की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें घने बादल नजर आ रहे हैं। यानी इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा चुका है। आपको बता दें कि मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार न्यूयॉर्क में सुबह 10 बजे बारिश होने की 61 प्रतिशत संभावना है। इसके साथ ही बादल छाए रहने का भी अनुमान है। साथ ही आंधी-तूफान की भी आशंका जताई जा रही है।
कम से कम 5-5 ओवर बल्लेबाजी की जरूरत
अगर ये मैच बारिश से प्रभावित होता है तो संभव है कि मुकाबले में DLS के आधार पर ओवर कम कर दिए जाएं। मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर बल्लेबाजी कराई जा सकती है। आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। अगर बारिश या फिर खराब रोशनी की वजह से मुकाबला नहीं हो पाता है तो मैच को रद्द कर दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट बांट दिया जाएगा।
टीम इंडिया को हो सकता है एक अंक का नुकसान
अगर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलता है तो टीम इंडिया को थोड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि वह फिलहाल अच्छी स्थिति में है और पाकिस्तान को हरा सकती है। पाकिस्तान के हौसले यूएसए से हारने के बाद पस्त हैं। ऐसे में उसे एक पॉइंट का फायदा मिल सकता है, लेकिन उसके बावजूद वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर ही रहेगी। ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल यूएसए टॉप पर है। यूएसए के पास 2 मैच जीतने के बाद 4 पॉइंट हैं।
पिच पर हो चुका है विवाद
टीम इंडिया एक मैच जीतने के बाद 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर कनाडा की टीम आ गई है। उसके पास 2 अंक हैं। आपको बता दें कि नासाउ की पिच पर असामान्य उछाल के कारण विवाद हो चुका है। कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पिच क्यूरेटर भी इस मामले में कंफ्यूज हैं। दरअसल, पिचों को ऑस्ट्रेलिया में बनाकर अमेरिका के मैदानों में लगाया गया है। इन पिचों को ड्रॉप इन पिच कहा जाता है। ये पिचें फिलहाल अजीब तरह से रिएक्ट कर रही हैं, लेकिन ये तय है कि पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। इसलिए इस मैच में टॉस की भूमिका बड़ी होगी।
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: ‘अच्छी बॉलिंग नहीं करनी..’ फैंस की बात पर शाहीन अफरीदी का मजेदार रिएक्शन वायरल
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच में बारिश के आसार, अगर रद्द होता है मुकाबला…किसे होगा फायदा?
ये भी पढ़ें:- यूएसए का हथकंडा अपनाकर पाकिस्तान को देंगे मात? भारत ने बनाया ये खतरनाक प्लान
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘तेल लगाओ डाबर का विकेट लो बाबर का…’ डायलॉग पर पंत का मजेदार रिएक्शन
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
46 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य, शाई होप ने ठोका शतक
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines