T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के मुकाबले का दुनियाभर के फैंस को इंतजार रहता है। हो भी क्यों न, विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी में से एक दोनों टीमों के इस मुकाबले में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट जो देखने को मिलता है। रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक जबर्दस्त क्रेज दिख रहा है। भारत-पाकिस्तान के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस राइवलरी से पहले कई मजेदार मीम भी वायरल हो रहे हैं।
साइकिल से भागे बाबर
एक ऐसा ही मीम काफी वायरल है। जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम साइकिल से भागते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे कप्तान रोहित शर्मा भागते हैं। फिर SUV से विराट कोहली की एंट्री होती है। कोहली के हाथ में कुल्हाड़ी भी देखी जा सकती है। इस एसयूवी में मोहम्मद सिराज भी ड्राइवर सीट पर बैठे नजर आते हैं। बाबर के चेहरे पर चिंता की शिकन भी देखी जा सकती है। इस मजेदार मीम को देखकर फैंस गदगद हो गए हैं।
अंदाज अपना-अपना…
वहीं एक और मीम भी काफी वायरल है। जिसमें अंदाज अपना-अपना फिल्म का सीन देखा जा सकता है। इसमें हारिस रऊफ बाबर आजम से कहते नजर आते हैं- आप बिलकुल भी फिक्र मत कीजिए। चूहों के खर्राटे भरने से भला शेर की नींद कभी टूटती है। जब हारिस ये कहते हैं तो यूएसए के खिलाफ वाले मैच का स्कोरकार्ड फ्लैश होता है। फिर जैसे ही रऊफ कहते हैं- हमारे नए प्लान के मुताबिक…बाबर आजम झल्लाकर उठते हैं और कहते हैं प्लान…अपना टाइम ही खराब चल रहा है। बातें तो शेर चीते की करते हैं और खुद की औकात चूहे जैसी भी नहीं है। इसी तरह के और भी कई मजेदार मीम काफी वायरल हैं।
राजनीतिक तनाव के चलते नहीं होती द्विपक्षीय सीरीज
आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते टीमें सिर्फ आईसीसी या बड़े टूर्नामेंट्स में ही हिस्सा लेती हैं। दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं होता। अंतिम बायलेट्रल सीरीज 2012-13 में हुई थी। जब पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी। दो मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ और पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। टी- 20 में हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो हमेशा से भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 12 में से 9 मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान की टीम सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है। पिछले टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से करारी मात दी थी। जिसमें विराट कोहली ने 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेलकर जीत दिलाई थी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है न्यूजीलैंड? समझें क्वालीफिकेशन का पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया से हुई भूल? जिस विस्फोटक को स्क्वाड में नहीं मिली जगह…उसने 26 गेंदों में शतक लगाया
ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11, जगह 1; खिलाड़ी 2
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अफगानिस्तान की फॉर्म ने बढ़ाई भारत की टेंशन, इस दिन हो सकता है IND vs AFG
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines