T20 World Cup 2024 IND vs ENG Semi Final 2: भारत और इंग्लैंड के बीच आज रात भारतीय समयानुसार 8 बजे विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों टीम फाइनल में पहुंचना चाहेगी। लेकिन इस मैच पर भारी बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो इंग्लैंड की मुश्किल बढ़ जाएगी। टीम इंडिया को इसका फायदा होगा। पिछले कई दिनों से गुयाना में बारिश हो रही है जिससे मैदान भी काफी गिला हो गया है। इसको लेकर अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान ने ग्राउंड पर सवाल उठाए हैं।
आउटफील्ड के लिए इतने कम कवर क्यों हैं?
गुयाना में हो रही बारिश के बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने मैदान फोटो शेयर करके लिखा कि गुयाना में भारी बारिश हो रही है। यदि सेमीफाइनल-2 रद्द हो जाता है, तो भारत सेमीफाइनल जीते बिना विश्व कप फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। साल 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के साथ बराबरी का खेल खेला था, लेकिन फिर भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सेमीफाइनल-2 को लेकर गुयाना के मौसम पर बड़ा अपडेट, टीम इंडिया का फाइनल लगभग पक्का!
वहीं इस पोस्ट पर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने लिखा यह मानसून का मौसम है, तेज बारिश का खतरा भी है मैं समझ सकता हूं लेकिन पूरे आउटफील्ड के लिए इतने कम कवर क्यों हैं? आपको ज्यादा मात्रा में मैदान को ढकने के लिए कवर मिलते हैं।
मैच रद्द हुआ तो इंग्लैंड बाहर
इस वक्त गुयाना के मौसम को देखकर इंग्लैंड टीम और फैंस की जान हलक में अटकी है। बारिश के चलते अगर सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी और इंग्लैंड विश्व कप से बाहर हो जाएगी। क्योंकि टीम इंडिया ग्रुप-1 में टॉप पर है और इंग्लैंड अपने ग्रुप में नंबर पर दो पर है। इसके चलते ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
ये भी पढ़ें:- Video: इन 3 गलतियों ने अफगानिस्तान को करा दिया विश्व कप से बाहर, हाथ आया मौका गवांया
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
47 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को बैक टू बैक दो झटके, अक्षर पटेल हुए आउट
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines