T20 World Cup 2024 IND vs ENG: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल-2 मुकाबले में भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा। ये मैच गुयाना में खेला जाएगा। बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई है। ऐसे में इस मुकाबले पर खतरा मंडरा गया है। दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भी नहीं है। ऐसे में इस मैच को लेकर टेंशन बढ़ गई है। सेमीफाइनल के लिए कुछ नियम सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि अगर ये मैच टाई होता है तो क्या नियम रहेंगे और कौनसी टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।
पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम करेगी क्वालीफाई
दूसरे सेमीफाइनल को पूरा कराने के लिए लगभग 4 घंटे (250 मिनट) का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। अगर ये मैच किसी भी तरह से ऐसी स्थिति में पहुंच जाता है कि दोनों टीमें समान स्कोर पर पहुंचती हैं और मुकाबला टाई होता है तो सुपर ओवर कराया जाएगा। इसके बाद अगर खराब मौसम के कारण ये मुकाबला टाई पर खत्म होता है और सुपर ओवर भी संभव नहीं होता तो सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। यानी इंग्लैंड को बाहर कर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया है। मुकाबला रद्द होने पर भी यही नियम लागू होगा।
क्या है कटऑफ टाइम?
आपको बता दें कि इस मैच को हर हाल में पूरा कराने की संभावना देखी जाएगी। हो सकता है कि 10-10 ओवर का मैच कराया जाए। इसका अपडेटेड कटऑफ टाइम रात 3:14 बजे तक है। यानी इस मैच को हर हाल में 3:14 तक कराया जा सकता है। इसके बावजूद यदि मुकाबला संभव नहीं होता है तो मैच रद्द कर दिया जाएगा।
कैसी है पिच?
पिच सूखी दिख रही है। इसमें ठोस दरारें हैं। स्पिनरों के लिए गेंद नीचे और स्किडी रह सकती है। यहां औसत स्कोर 167 रन रह सकता है। खास बात यह है कि ये अविश्वसनीय रूप से तेजी से सूखने वाली आउटफील्ड है। ग्राउंडस्टाफ की मेहनत रंग लाई तो मैच को पूरा कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: T20 world cup 2024: रोहित और बटलर में बना गजब संयोग, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जान लें पिछले 5 मैचों का पूरा हाल
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना में भारी बारिश, टेंशन में इंग्लैंड; ICC पर भड़का पूर्व दिग्गज
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
IPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
5 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
53 mins agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
1 hr agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
1 hr agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
5 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines