IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ ही दस विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब से लेकर अभी तक टीम इंडिया में काफी ज्यादा बदलाव नजर आ रहा है। टीम इंडिया अब और ज्यादा आक्रामक दिखाई दे रही है। इस टूर्नामेंट में भी अभी तक टीम इंडिया अजेय रही है।
बारिश बन सकती है विलेन
ये मैच गुयाना में खेला रहा है। पिछले 48 घंटे से यहां पर बारिश हो रही है। इसके अलावा मैच के दौरान भी बारिश हो सकती है। लेकिन इस मैच के लिए आईसीसी ने अतिरिक्त समय दिया है। ऐसे में फैंस को दमदार मैच देखने को मिलेगा। अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया फाइनल में जगह बना लेगी।
रोहित-बटलर के बीच बना ये खास संजोग
इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और बटलर के आकंड़े एक जैसे हैं। जिन्हे देख कर हर कोई हैरान हैं। इस वर्ल्ड कप में दोनों ही खिलाड़ियों ने 192 गेंदें खेली है। दोनों ने 191 रन बनाए हैं। इस दौरान दोनों का ही स्ट्राइक रेट 159.16 का रहा है। दोनों ने इस टूर्नामेंट दो अर्धशतक बनाए हैं। इसके दोनों ही अपने देश के कप्तान हैं और एक-दूसरे के खिलाफ आज मैदान में नजर आएंगे।
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज ,यशस्वी जायसवाल।
इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines