T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ी चाल चल दी है। पाकिस्तान ने एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में वापस बुला लिया है, जिन्होंने संन्यास ले लिया था। इससे क्रिकेट जगत में तहलका मच गया है। पाकिस्तान की यह चाल अन्य टीमों पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तानी स्टार एक घातक खिलाड़ी हैं और अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। ऐसे में खिलाड़ी की वापसी से पाकिस्तान के करोड़ों फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। इससे पाकिस्तान टीम को काफी मजबूती मिलने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये पाकिस्तानी स्टार।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की हार पर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, टीम मैनेजमेंट पर लगा दिया गंभीर आरोप
खिलाड़ी ने कब लिया था संन्यास
पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी इमाद वसीम ने संन्यास से यू-टर्न करने का फैसला किया है। खिलाड़ी ने पीसीबी से बातचीत कर वापसी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान सुपर लीग के बाद से ही मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज और टी20 कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने इमाद वसीम को वापसी करने के लिए कहा था। इसके बाद खिलाड़ी ने सचमुच अपना फैसला बदल दिया है और शनिवार को ही क्रिकेट जगत में वापसी करने का फैसला किया है। वसीम ने पिछले साल के नवंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। लेकिन अब खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की ओर से खेलते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: होना चाहते हैं मालामाल! तो ड्रीम 11 में इन 5 खिलाड़ियों पर जरूर खेलें दांव
वापसी के बाद खिलाड़ी का आया बयान
खिलाड़ी ने संन्यास से वापसी करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि पीसीबी अधिकारियों से बातचीत के बाद मैंने संन्यास से वापस आने का फैसला किया है। मैं टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहा हूं। पीसीबी ने मुझपर भरोसा जताया है, इसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान को जीताकर अपने देश को गौरवान्वित कर सकूं। मेरे लिए सबसे पहले पाकिस्तान आता है। खिलाड़ी ने अपने इस बयान से करोड़ों फैंस का दिल भी जीत लिया है।
ये भी पढ़ें:- RR vs LSG: Dream 11 में इन खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव, होगी तगड़ी कमाई
खिलाड़ी पर क्यों बनाया गया वापसी का दबाव
बता दें कि इमाद वसीम ने पीएसएल के प्लेऑफ में अपनी टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद खिलाड़ी ने फाइनल में भी अपनी टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद ही खिलाड़ी पर वापसी का दबाव बन रहा था। इसके कारण से पीसीबी और पाकिस्तान के कप्तान ने उनसे वापसी करने का आग्रह किया, खिलाड़ी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
58 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines