T20 World Cup 2024 Prize Money: टी20 विश्व कप 2024 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पुरस्कार राशि का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को ICC ने 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 93.52 करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड-तोड़ पुरस्कार राशि की घोषणा की। इस राशि में से विजेता को कम से कम 2.45 मिलियन डॉलर (करीब 20.36 करोड़ रुपये) मिलेंगे। आईसीसी ने कहा है कि इस बार विश्व कप विजेता को टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक राशि मिलेगी। खास बात यह है कि 20वें स्थान पर रहने वाली टीम भी मालामाल होगी। उसे पुरस्कार राशि दी जाएगी।
उपविजेता को मिलेंगे 10.50 करोड़ से ज्यादा
जानकारी के अनुसार, उपविजेता टीम को कम से कम 1.28 मिलियन डॉलर (10.64 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। इसके साथ ही बाकी टीमों के लिए भी पुरस्कार दिया जाएगा। हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट को 787,500 डॉलर (6.54 करोड़ रुपये) मिलेंगे। दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ने वाली टीमें भी मालामाल होंगी। उन्हें 382,500 डॉलर (3.17 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
20वें नंबर की टीम को भी मिलेगा पैसा
इसके साथ ही आईसीसी ने नौवें और 12वें स्थान के बीच रहने वाली टीमों के लिए भी पुरस्कार राशि का प्रावधान रखा है। नौवें से लेकर 12वें स्थान तक रहने वाली प्रत्येक टीम को 247,500 डॉलर (2.05 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा 13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमें भी मालामाल होंगी। इन टीमों में से प्रत्येक को 225,000 डॉलर (1.87 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। इसके अलावा, प्रत्येक टीम को सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर प्रत्येक मैच जीतने पर अतिरिक्त 31,154 डॉलर (25.89 लाख) मिलेंगे। यानी भले ही टीमें सेमीफाइनल या फाइनल तक का सफर तय ना करें, फिर भी उन पर पैसों की बारिश होगी।
पहली बार 20 टीमें ले रहीं हिस्सा
आपको बता दें कि टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। नौवें संस्करण का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में किया जा रहा है। इसके लिए नौ वेन्यू निर्धारित हैं। जहां टीमें 28 दिनों तक विश्व कप खेलेंगी। पहले दौर में चार ग्रुप की 20 टीमें 40 मैच खेलेंगी। इसके बाद आठ टीमें सुपर-8 में जाएंगी। इनमें से 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। त्रिनिदाद-टोबैगो और गुयाना में सेमीफाइनल होंगे। फाइनल तक कुल 55 मैच होंगे। विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जून को केनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस में खेला जाएगा। ICC के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस के अनुसार, ”इस तरह का आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक है। खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि उसी को दर्शाती है।”
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऋषभ पंत के फैंस ने जीता दिल, जानकर आप भी करेंगे सलाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, मैक्सवेल और स्टार्क को लेकर बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines