T20 World Cup 2024 Hardik Pandya: टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद से कप्तान और उपकप्तान की तस्वीर भी साफ हो गई है। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि इस बार फिर से टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी लेकिन फैंस ने ये नहीं सोचा था कि टीम का उपकप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया जाएगा।
जिस पर फैंस ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं अब हार्दिक पांड्या के टीम का उपकप्तान बनने को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने भी सवाल उठाया है। पूर्व दिग्गज ने बताया कि हार्दिक की जगह ये खिलाड़ी उपकप्तान के तौर पर बेहतर विकल्प हो सकता था।
इरफान पठान ने उठाया सवाल
टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया है। हालांकि हार्दिक का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। पांड्या न तो बल्ले से और न ही गेंद से कुछ कमाल कर पा रहे हैं। वहीं अब हार्दिक पांड्या को विश्व कप के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाए जाने पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए सेलेक्टर्स का निरंतरता को चुनना समझ आता है लेकिन मुझे लगता है कि हार्दिक की बजाय बुमराह या उनके जौसा कोई और खिलाड़ी बुरा विकल्प नहीं होता।
आईपीएल 2024 रहा खराब
हार्दिक पांड्या इस बार आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हैं। वहीं इस बार आईपीएल में हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी निराश किया है। गेंदबाजी में हार्दिक सबसे ज्यादा फ्लॉप रहे। हर मैच में हार्दिक ने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। हालांकि पिछले मैच में जरूर पांड्या ने अच्छी गेंदबाजी की थी। गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने अभी तक महज 6 विकेट ही अपने नाम किए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी; देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम में नहीं मिला इस खिलाड़ी को मौका, अब विराट कोहली से भी निकला आगे
ये भी पढ़ें:- T20 ICC Player Rankings: बाबर आजम का जलवा, टॉप-5 में 2 पाकिस्तानी और एक भारतीय; देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines