IND vs SA Barbados Weather Latest Update: आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को लंबे समय से इंतजार था। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, ये मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। फाइनल बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल ग्राउंड में खेला जाना है। ऐसे में यहां के मौसम ने दोनों टीमों की टेंशन बढ़ा रखी है। बारबाडोस के मौसम पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
मौसम हुआ साफ
ताजा जानकारी के अनुसार, मौसम थोड़ा साफ है, लेकिन बादल छाए हुए हैं। हल्की धूप भी निकल रही है, लेकिन हवाएं भी तेज चल रही हैं। ब्रिजटाउन के आस-पास रुक-रुक कर बादल छा रहे हैं। अगले दो घंटे तक बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन मैच के दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारबाडोस में ये मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा। ऐसे में यहां ओस की भूमिका नहीं रहेगी, लेकिन आउटफील्ड गीला रहने से थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
दिनेश कार्तिक ने शेयर किया वीडियो
क्रिकेटर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने भी बारबाडोस का ताजा हाल बताने की कोशिश की है। कार्तिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें मौसम काफी साफ नजर आ रहा है। कार्तिक के अनुसार, मौसम साफ है और मैच समयानुसार शुरू होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें स्टेडियम के बाहर धूप नजर आ रही है। साथ ही फैंस भी जुटना शुरू हो गए हैं।
रिजर्व डे का प्रावधान
आपको बता दें कि बारबाडोस में शुक्रवार को बारिश हुई थी। जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी थी। हालांकि मैच के दौरान 60 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है, लेकिन शनिवार को भी मैच पूरा कराने के लिए 190 मिनट एक्स्ट्रा मिलेंगे। साथ ही इस मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। यानी आज मैच पॉसिबल नहीं हो पाता है तो रविवार को कराया जाएगा। रिजर्व डे के दिन भी 190 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया है। ऐसे में इस मुकाबले के हर हाल में पूरा होने की उम्मीद है। फिर भी मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता चुन लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: फ्री में देखना चाहते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच? यहां जाने सारी डिटेल्स
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में अब तक 8 फाइनल मुकाबले, कितनी बार जीती टॉस जीतने या हारने वाली टीम?
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल में भारत को साउथ अफ्रीका के इन 4 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पड़ सकते हैं भारी
ये भी पढ़ें: IND vs SA: तोते ने की फाइनल मैच की भविष्यवाणी, चोंच से चुना विनर का नाम
ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारबाडोस की पिच पर कितने बन सकते हैं रन, टॉस का क्या रहेगा रोल?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
11 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
31 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
55 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines