T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने एंट्री कर ली है। जबकि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की भिड़ंत जारी है। वहीं, इस दौड़ में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम भी शामिल है। सुपर-8 से बाहर होने वाली पहली टीम USA बनी है। USA ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में बतौर मेजबान के रूप में हिस्सा लिया था, लेकिन अपने प्रदर्शन से उसने क्रिकेट जगत में धूम मचा दी है। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कप्तान ने ऐसी बात कही है। जो लोगों के दिल को छू जाएगी।
कैसे थमा सफर
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबान टीम USA को इंग्लैंड ने बुरी तरह से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया है। इंग्लैंड ने पहले तो USA को 115 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने महज 9.4 ओवर में ही 117 रन का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। USA का कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड का एक भी विकेट नहीं हासिल कर पाया। वहीं, USA के 4 बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुल सका। इस मैच में जहां इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर USA की गेंदबाजी की खटिया खड़ी की। वहीं, इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक लेकर USA के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। USA के लिए उसका आखिरी मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।
ये भी पढ़ें:- Video: 1 टीम सेमीफाइनल में आई, 1 की हो गई विदाई; 5 के बीच छिड़ी जंग
ग्रुप स्टेज में जीता था दिल
USA ने इस टूर्नामेंट में पहला मैच कनाडा से खेला, जिसमें उसे 7 विकेट से जीत मिली। इसके बाद USA ने इतिहास रचते हुए सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करने की नींव रख दी। इसके अगले मैच में USA को भारत से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन USA ने भारत को कड़ी टक्कर दी। USA का ग्रुप चरण में आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ बारिश से धुल गया, जिसकी मदद से उसे सुपर-8 में जगह मिली।
सुपर-8 का दौर रहा खराब
सुपर-8 में पहुंची USA को 3 मैचों में एक भी जीत नहीं मिल पाई। ग्रुप स्टेज के सभी मैच USA ने अपने घरेलू मैदान पर खेले थे। सुपर-8 के मैच वेस्टइंडीज में खेले गए। USA को यहां पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 18 रन से शिकस्त दी। हालांकि USA ने साउथ अफ्रीका को अच्छी चुनौती पेश की। इसके बाद टूर्नामेंट की दूसरी मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने USA को 9 विकेट और मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड ने 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इन मैचों में मिली हार से USA सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली सुपर-8 की पहली टीम बन गई।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: जीतकर भी बाहर हो सकती है ऑस्ट्रेलिया, AFG को करना होगा ये काम
क्या बोले कप्तान
इंग्लैंड से मिली हार के बाद USA के कप्तान एरॉन जोन्स ने कहा कि हमने शानदार डेब्यू किया। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले हमने बांग्लादेश को हराकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। फिर पाकिस्तान जैसी टीम को हराकर हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की। हालांकि सुपर-8 का आखिरी 2 मैच हमने अच्छा नहीं खेला। इससे निराश हूं। इंग्लैंड के खिलाफ हम मैच में पकड़ नहीं बना सके। हम अमेरिका वापस जाकर इन चीजों की समीक्षा करेंगे। लेकिन ऐसा होता है। हम बड़ी टीमों के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं। हम भविष्य में और मजबूती के साथ वापस आएंगे। ये हमारा पहला वर्ल्ड कप था, किसी को भी यकीन नहीं था कि हम ऐसा खेलेंगे। हमे कई सीख मिली है। बहुत लोगों का समर्थन मिला है। हम यहां से बेहतर होते जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: USA के खिलाफ क्रिस जॉर्डन ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines