T20 World Cup 2024 AUS Vs Oman: टी20 विश्व कप 2024 में आज 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच बारबाडोस में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। इस मैच को कंगारू टीम ने 39 रनों से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है, तो वहीं कई बड़े नाम ऐसे रहें जिन्होंने छोटी टीम के खिलाफ अपने खराब प्रदर्शन से टीम को निराश किया। आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी विश्व कप के ओपनिंग मैच में फ्लॉप साबित हुए।
जीत के हीरो
इस मैच में ओमान ने टॉस जीतक पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 67 रनों पारी खेली। अपनी पारी के दौरान स्टोइनिस ने 2 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं डेविड वॉर्नर ने 56 रन बनाए। वॉर्नर ने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं गेंदबाजी में भी मार्कस स्टोइनिस ने कमाल का प्रदर्शन किया। स्टोइनिस ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- IND-IRE मैच के बाद नताशा ने दिया बड़ा इशारा? ‘हार्दिक के साथ सचमुच विवाद जारी!’
125 रनों पर शिमटी ओमान
ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना पाई थी। ओमान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयान खान ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली। मैच में ओमान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 2, नाथन 2 और एडम जैम्पा ने 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND की जीत पर शुरू हुआ पिच विवाद, विदेशी दिग्गज ने उठाए सवाल…तो बुमराह ने दिया करारा जवाब
ये भी पढ़ें:- जीत तो ठीक है…लेकिन रोहित का फैसला गलत साबित, अगले मैच में हो सकता है बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines