हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS Vs NAM: एडम जैम्पा ने टी20 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

T20 World Cup 2024 AUS Vs NAM: ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के बीच खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए एक खास रिकॉर्ड बनाया है। अब ऐसा करने वाले जैम्पा पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 AUS Vs NAM Adam Zampa

T20 World Cup 2024 AUS Vs NAM: टी20 विश्व कप में आज 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नामीबिया के खिलाफ खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक गेंदबाजी का सामना नामीबिया के बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं पाए। कंगारू टीम की खतरनाक गेंदबाजी के सामने नामीबिया की पूरी टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 17 ओवर में महज 72 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इतना ही इस मैच में जैम्पा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिसको आज तक कोई भी ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज नहीं कर पाया है।

एडम जैम्पा के नाम खास रिकॉर्ड

नामीबिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जैम्पा ने कमाल की गेंदबाजी की। इस मैच में जैम्पा ने 4 ओवर में महज 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही जैम्पा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। अब जैम्पा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें:- AUS Vs NAM: एडम जैम्पा ने टी20 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

विज्ञापन

मैच में दिखा कंगारू गेंदबाजों का कोहराम

नामीबिया के खिलाफ टीम के सबसे धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को बाहर बैठाया गया। इसके बाद भी कंगारू गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एडम जैम्पा ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट, जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, मार्कस स्टोइनिस ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंजरी के चलते धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में IND के भरोसे PAK, अब पाकिस्तानी चाहेगा भारत की जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola