Team India New Head Coach: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के आगाज से पहले बीसीसीआई की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है। विश्व कप खत्म होने के साथ ही भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई काफी समय से टीम इंडिया के लिए नए हेड कोच की तलाश में है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि अगर राहुल द्रविड़ भी फिर से हेड कोच के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, लेकिन राहुल ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- RCB की हार पर वायरल हुआ स्टार खिलाड़ी का पुराना पोस्ट, मैक्सवेल को लेकर दिया था चौंकाने वाला बयान
पूर्व दिग्गज ने हेड कोच बनने पर क्या कहा
इस बीच भारतीय टीम के अगले हेड कोच पर एक और अपडेट आया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय टीम का हेड कोच आरसीबी के कोच एंड्रयू फ्लावर को भी बनाया जा सकता है, लेकिन आरसीबी की हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू फ्लावर ने भारतीय टीम के हेड कोच बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपना समय फ्रेंचाइजी को देना चाहते हैं, इस कारण से उन्होंने भारतीय टीम के हेड कोच बनने के लिए अप्लाई नहीं किया है और ना ही करेंगे। इससे बीसीसीआई का एक और ऑप्शन कम हो गया है। हालांकि अभी भी बीसीसीआई के पास कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच गौतम गंभीर, सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर और मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने के विकल्प हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB की हार का क्या है असली कारण? कप्तान फाफ ने एक नियम को ठहराया जिम्मेदार!
विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार भारत
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज भारतीय समय अनुसार 2 जून से होने वाला है, इसको लेकर सभी टीमें पूरी तरह से तैयार है। विश्व कप के मद्देनजर 20 टीमों में से 29 टीमों ने अपना स्क्वाड भी जारी कर दिया है। सिर्फ पाकिस्तान ही ऐसी टीम है, जिसका स्क्वाड अभी तक सामने नहीं आया है। विश्व कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी, इसके बाद दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम फिर से विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
28 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines