T20 WC 2024 Pak vs USA: टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने आज यूएसए के खिलाफ अपने सफर का आगाज किया है, लेकिन उसकी शुरुआत बहुत ही खराब रही है। पाकिस्तानी टीम को यूएसए जैसी टीम के खिलाफ भी संघर्ष करना पड़ रहा है। यूएसए की टीम ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी है। यूएसए के गेंदबाजों ने एक के बाद एक झटके देकर पाकिस्तानी फैंस को सदमे में डाल दिया है।
ऐसी रही शुरुआत
यूएसए ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में पारी की शुरुआत करने आए। पारी के तीसरी ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने छक्का जड़ दिया और पहले ओवर से पाकिस्तानी टीम के खाते में 9 रन आए। इसके बाद यूएसए के गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर ने अपनी दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान को आउट करके पाकिस्तान को पहला बड़ा झटका दे दिया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम के विरोध पर आईसीसी ने लिया एक्शन
अगले ओवर में लगा दूसरा झटका
पारी के दूसरे ओवर में ही मोहम्मद रिजवान का विकेट गंवाने वाली पाकिस्तानी टीम अगले ओवर में एक और बड़ा नुकसान कर बैठी। इस बार यूएसए के गेंदबाज नोस्तुश केंजिगे ने पाकिस्तानी बल्लेबाज उसमान खान का विकेट झटक लिया। पाकिस्तानी टीम का दूसरा विकेट जाते ही स्टेडियम में बैठे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस में सन्नाटा छा गया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 43 साल के ‘कंजूस’ गेंदबाज ने रचा इतिहास, विश्व कप में आज तक नहीं हुआ ऐसा
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस रणनीति से खेलने उतरेगी भारतीय टीम, कप्तान रोहित शर्मा ने दिया हिंट
12.5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम
दो विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तानी टीम को संभलने का मौका भी नहीं मिला कि यूएसए ने मैच के 5वें ओवर में पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दे दिया। यूएसए के गेंदबाज अली खान ने फखर जमान का विकेट लेकर पाकिस्तानी फैंस को सदमे में डाल दिया। पाकिस्तान ने शुरुआती 5 ओवर में 27 रन बनाकर अपने 3 बड़े विकेट खो दिए हैं। हालांकि इसके बाद कप्तान बाबर आजम और शादाब खान ने पारी को संभालना शुरु किया लेकिन 12.4 ओवर में शादाब खान भी अपना विकेट खो बैठे। अगली गेंद पर बल्लेबाजी करने आए आजम खान बिना खाता खोले ही आउट हो गए। पाकिस्तानी की आधी टीम 12.5 ओवर में 98 रन के स्कोर पर पवेलियन की ओर लौट चुकी है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कुलदीप यादव की एंट्री हुई तो इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, रोहित की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा ओमान, अंकतालिका ने इंग्लैंड की बढ़ा दी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines