Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) फिलहाल अपने ग्रुप स्टेज में है. 12 दिसंबर से सुपर लीग स्टेज शुरू होने वाला है और 18 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इसी बीच BCCI ने शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव कर दिया है. बोर्ड ने लॉजिस्टिक दिक्कतों के चलते सुपर लीग और फाइनल के वेन्यू बदल दिए हैं. तो चलिए जानते हैं अब कहां होगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला?
इंदौर की जगह अब पुणे में होगा फाइनल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के शुरुआती शेड्यूल में सुपर लीग और फाइनल इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होना था. लेकिन अब बीसीसीआई ने फैसला किया है कि ये मुकाबले पुणे में कराए जाएंगे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ ने होटल में कमरों की कमी की वजह से अनुरोध किया था. इसके अलावा, 13 से 16 दिसंबर तक इंदौर में डॉक्टरों का बड़ा इवेंट भी होने वाला है. इसलिए वेन्यू बदलना पड़ा है. हालांकि, तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: तीसरे वनडे में टीम इंडिया करेगी 2 बड़े बदलाव? साउथ अफ्रीका में भी फेरबदल तय! देखें संभावित प्लेइंग XI
पुणे के 2 स्टेडियम में होंगे मुकाबले
अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सुपर लीग और फाइनल मुकाबले पुणे के दो स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसमें गहुंजे स्टेडियम और डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी का नाम शामिल है. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर लीग में जगह बनाएंगी और 12 दिसंबर से मुकाबले शुरू होंगे. इसके बाद 18 दिसंबर को फाइनल होगा. इस बार टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी जैसे कई टीम इंडिया स्टार्स भी खेलते दिख रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें- NZ vs WI: टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज करने से चूका वेस्टइंडीज, जस्टिन ग्रीव्स ने दोहरा शतक जड़ बचाई लाज
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines