Virat Kohli April Fool: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय आईपीएल 2025 में बिजी हैं, जहां उनके रहते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शानदार प्रदर्शन कर रही है। उनको लेकर मंगलवार को बिग बैश लीग की टीम सिडनी सिक्सर्स ने एक पोस्ट शेयर की, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस पोस्ट में जो तस्वीर शेयर की गई है, उसमें विराट भारतीय टीम की जर्सी में नजर आ रहे हैं।
उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘किंग कोहली, दो साल के लिए आधिकारिक तौर पर सिक्सर्स टीम का हिस्सा हैं।’ यह पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, वैसे ही इस पर फैंस के कमेंट आने शुरू हो गए। यह खबर तेजी से वायरल होने लगी, जिससे विराट के फैंस हैरान रह गए और कयास लगाने लगे कि क्या कोहली सच में बीबीएल में खेलने जा रहे हैं बता दें कि सिडनी सिक्सर्स के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है और यह सिर्फ एक मजाक है, क्योंकि दुनिया में आज April Fool Day मनाया जा रहा है। इस इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिजनों से मजाक-मस्ती या प्रैंक करते हैं और उन्हें बेवकूफ बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: NZ vs PAK: दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर
विराट ने सिर्फ टी-20 इंटरनेशनल से लिया है संन्यास
बता दें कि बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, कोई भी भारतीय खिलाड़ी दुनिया की अन्य लीग में तभी खेल सकता है, जब उसने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याल ले लिया हो। संन्यास लेने के बाद उस खिलाड़ी को बीसीसीआई से एनओसी लेनी पड़ती है। एनओसी लेने के बाद भी वो खिलाड़ी किसी लीग में खेलने का हकदार बनता है। विराट ने अब तक सिर्फ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है और टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते हैं। वो हाल ही में उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिसने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
यह भी पढ़ें: हार्दिक-जैस्मीन के रिश्ते पर लगी मुहर? जीत के बाद मुंबई इंडियंस की बस में दिखीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines