SRH vs MI, Suryakumar Yadav: IPL 2024 के 8वें मुकाबले में बुधवार को मुंबई इंडियंस की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले MI के लिए बुरी खबर सामने आई है। तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में वह बुधवार को होने वाले मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं।
NCA से हरी झंडी नहीं मिली
स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) से अब तक IPL खेलने के लिए फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है। ऐसे में वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। चोट के कारण सूर्या गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला मैच भी नहीं खेले थे। MI को इस मैच में 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था। सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आ रहा है। मध्यक्रम में अनुभव की कमी साफ देखी जा सकती है। सूर्या इस टीम की रीढ़ की हड्डी हैं।
जर्मनी में कराई थी सर्जरी
बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की टी20 टीम की कप्तानी संभाली थी। इसी सीरीज के दौरान स्काई चोटिल हो गए थे। उनके टखने में चोट लगी थी। इसके बाद वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। मिस्टर 360 की स्पोर्ट्स हर्निया की जर्मनी में सर्जरी हुई थी। ऐसे में वह IPL में तभी खेलते नजर आएंगे जब उन्हें NCA से मंजूरी मिल जाएगी। इससे पहले 19 मार्च को भी सूर्या का फिटनेस टेस्ट हुआ था।
IPL में सूर्यकुमार का प्रदर्शन
IPL में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 139 मैच में 3,249 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 32.17 की और स्ट्राइक रेट 143.32 की रही है। लीग में सूर्या ने 21 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी लगाया है। पिछले सीजन स्काई के बल्ले ने जमकर आग उगली थी। उन्होंने 16 पारियों में 181 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 605 रन जड़ दिए थे।
ये भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy: पहली बार होंगे 5 मुकाबले, कंगारुओं को उनके घर पर हराना आसान नहीं; जानें आंकड़े
ये भी पढ़ें: IPL 2024: CSK vs GT मैच में रवींद्र जडेजा को मिलेगा खास सम्मान, ठीक 7.38 पर चेपॉक में होगा ये काम
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
43 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा ने किया शानदार रनआउट, न्यूजीलैंड ने गंवाया 5वां विकेट
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines