Virat Kohli Bharat Ratna: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट में उनके अपार योगदान के लिए भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए। कोहली ने इंग्लैंड दौरे के लिए सिलेक्शन की घोषणा से कुछ दिन पहले 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोहली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट करियर से संन्यास लेने के पांच दिन बाद पिछले सोमवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।
36 साल के विराट ने 123 मैचों में 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाकर भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त किया। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच से पहले ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बात करते हुए रैना ने कहा कि कोहली को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए, जिसमें एक खिलाड़ी और टीम के कप्तान के रूप में उनकी उपलब्धियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली को इस विदेशी टीम ने दिया ‘टेस्ट’ खेलने का ऑफर, संन्यास के बाद आई बड़ी खबर
सचिन को मिल चुका है भारत रत्न
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए क्योंकि उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ हासिल किया है।’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भारत रत्न से सम्मानित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 2014 में 40 साल की उम्र में यह अवॉर्ड जीतने वाले वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे।
रैना ने की खास डिमांड
रैना ने बीसीसीआई से कोहली से बात करने और उनके घरेलू मैदान दिल्ली में उनके रिटायरमेंट मैच की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया, जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह भी लगता है कि उन्हें दिल्ली में एक रिटायरमेंट मैच दिया जाना चाहिए। उनका परिवार और कोच उनका सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद होते। देश के लिए इतना कुछ करने के बाद, आप उनसे बात करते हैं क्योंकि वह एक रिटायरमेंट मैच के हकदार हैं।’ शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे और कोहली को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत की टेस्ट जर्सी पहनी।
यह भी पढ़ें: RCB vs KKR: मैच रद्द होने के बाद कोलकाता का प्लेऑफ से सफर हुआ खत्म, बेंगलुरु ने पॉइंट्स टेबल में गाड़ा झंडा
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
36 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
48 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
56 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines