Suresh Raina Shahid Afridi: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना इन दिनों आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। रैना ने हाल ही में शाहिद अफरीदी पर तंज कसा था। इससे पाकिस्तानी फैंस को खूब मिर्ची लगी। अब जब शाहिद अफरीदी को आईसीसी की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप का एम्बेसेडर बनाया गया तो एक जर्नलिस्ट ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन रैना ने उन्हें ऐसा धोया कि सब देखते ही रह गए।
हैलो सुरेश रैना…
द डॉन के स्पोर्ट्स राइटर इमरान सिद्दीकी ने शाहिद अफरीदी के ब्रांड एम्बेसेडर बनने के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- आईसीसी ने शाहिद अफरीदी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एम्बेसेडर बनाया है। हैलो सुरेश रैना? जब ये पोस्ट रैना तक पहुंचा तो वे खुद को जवाब देने से नहीं रोक पाए।
क्या आपको मोहाली का मैच याद है?
रैना ने इस पोस्ट का जवाब तरीके से दिया। उन्होंने लिखा- मैं आईसीसी का एम्बेसेडर नहीं हूं, लेकिन मेरे घर पर 2011 विश्व कप है। क्या आपको मोहाली का मैच याद है? आशा है कि इससे आपको कुछ ‘बेहतरीन लम्हों’ को फिर से याद करने का मौका मिलेगा। रैना का ये करारा जवाब देख जर्नलिस्ट की बोलती बंद हो गई।
सुरेश रैना हूं शाहिद अफरीदी नहीं
दरअसल, रैना ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए क्वालीफायर-1 के मुकाबले में कमेंट्री के दौरान शाहिद अफरीदी का नाम लिया था। रैना से आकाश चोपड़ा ने पूछा- क्या आपका संन्यास वापस लेने का प्लान है? इसके जवाब में रैना थोड़ी देर तक तो रुके। इसके बाद उन्होंने कहा- नहीं आकाश भाई, सुरेश रैना हूं, शाहिद अफरीदी नहीं।” रैना के ऐसा बोलते ही कमेंट्री बॉक्स में ठहाके गूंज उठे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टूर्नामेंट का आंखों देखा हाल बताएंगे ये 40 दिग्गज, लिस्ट में 4 भारतीय भी शामिल
कई बार संन्यास वापस ले चुके हैं अफरीदी
दरअसल, शाहिद अफरीदी अपने करियर में कई बार संन्यास वापस ले चुके हैं। उन्होंने 45 साल की उम्र तक पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) भी खेला। जबकि रैना की बात की जाए तो वह 2021 में संन्यास ले चुके हैं। उनकी उम्र अभी 37 साल है और अब वह लीजेंड्स लीग जैसे टूर्नामेंट खेलते और आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 world cup 2024: रिंकू सिंह की भारतीय स्क्वॉड में हो सकती एंट्री, BCCI के पास आखिरी मौका
ये भी पढ़ें:- अंबाती रायडू के निशाने पर क्यों हैं विराट कोहली? कितनी पुरानी है दोनों की आपसी रंजिश
ये भी पढ़ें:- T20 world cup 2024 में हुई शाहिद अफरीदी की एंट्री, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines