Sunil Narine: आईपीएल इतिहास में जो कोई गेंदबाज आजतक नहीं कर सका वो सुनील नरेन ने कर दिखाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया मैच नरेन के लिए ऐतिहासिक बन गया। नरेन ने चार ओवर के स्पेल में 30 रन खर्च करते हुए एक विकेट अपने नाम किया। हालांकि, एक विकेट लेने के साथ ही नरेन ने केकेआर की ओर से खेलते हुए 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। केकेआर ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 80 रनों से रौंद डाला, जो एसआरएच की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी रही।
नरेन ने रचा इतिहास
सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहद किफायती गेंदबाजी की और बीच के ओवर्स में एसआरएच के बल्लेबाजों को बांधकर रखा। चार ओवर के स्पेल में नरेन ने 30 रन खर्च करते हुए कामिंदु मेंडिंस का बड़ा विकेट अपने नाम किया। इस विकेट के साथ ही नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 200 विकेट भी पूरे कर लिए। नरेन यह कारनामा करने वाले आईपीएल में पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा का नाम दर्ज है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 195 विकेट चटकाए। टी-20 के इतिहास में एक टीम की ओर से खेलते हुए 200 विकेट लेने वाले नरेन दुनिया के महज दूसरे ही गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ समित पटेल कर सके हैं। समित ने नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए 208 विकेट चटकाए।
केकेआर ने दर्ज की धमाकेदार जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 80 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 50 रन का योगदान दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ढेर हो गई। कोलकाता की तरफ से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, वरुण चक्रवर्ती की झोली में भी 3 विकेट आए। आंद्रे रसेल ने दो विकेट अपने नाम किए। रनों के लिहाज से यह हैदराबाद की आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी हार है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines